
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। रात के तापमान में लगातार गिरावट आने से सुबह और देर रात ठंडक महसूस होने लगी है, जबकि दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बरकरार है। बीते तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 17.3 डिग्री पर पहुंच गया है।
इसके विपरीत अधिकतम तापमान 33.5 से 34.2 डिग्री के बीच बना हुआ है। इससे रात और दिन के तापमान में अंतर बढ़ गया है और लोगों को सुबह-शाम राहत, जबकि दोपहर में गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
रात में तापमान कम होने से सुबह घर से निकलने वालों को ठंडक महसूस हो रही है। वहीं, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बना हुआ है। दिन और रात के तापमान में बड़े अंतर के चलते लोगों को समय के अनुसार कपड़ों का चयन करना पड़ रहा है। सुबह और देर रात हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हो सकती है, जबकि दोपहर में सामान्य कपड़ों में भी गर्मी लग रही है।
यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा बदलाव, ग्वालियर-आगरा और झांसी से चलने वाली ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच, AC इकोनॉमी होंगे कम
यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा बदलाव, ग्वालियर-आगरा और झांसी से चलने वाली ट्रेनों में बढ़ेंगे स्लीपर कोच, AC इकोनॉमी होंगे कम