• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior Weather News: तीन साल में सबसे कम तापमान दर्ज, आगामी दिनों में हो सकता है और कम

Gwalior Weather News: शिवरात्रि के पर्व पर लोग भक्ति में सराबोर रहे। क्योंकि त्योहार पर इस बार पिछले तीन साल से अधिक ठंडक रही। दिन में खिली धूप ने लोग...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sat, 09 Mar 2024 07:50:36 AM (IST)Updated Date: Sat, 09 Mar 2024 08:02:49 AM (IST)
Gwalior Weather News: तीन साल में सबसे कम तापमान दर्ज, आगामी दिनों में हो सकता है और कम

HighLights

  1. अगले दो दिन उत्तरी हवाएं कमजोर रह सकती है इसलिए दिन व रात का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है
  2. एक बार फिर तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है

Gwalior Weather News: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। शिवरात्रि के पर्व पर लोग भक्ति में सराबोर रहे। क्योंकि त्योहार पर इस बार पिछले तीन साल से अधिक ठंडक रही। दिन में खिली धूप ने लोगों को थोड़ा गर्मी का अहसास जरूर कराया लेकिन चल रही उत्तरी हवाएं ठंड का भी अहसास बीच बीच में कराती रहीं। यही कारण है कि तापमान पिछले तीन साल का रिकार्ड तक भी नहीं पहुंच सका। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन उत्तरी हवाएं कमजोर रह सकती है इसलिए दिन व रात का तापमान दो डिग्री तक बढ़ सकता है। लेकिन दो दिन बाद आ रहा पश्चिमी विक्षोभ बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने का काम कर सकता है और एक बार फिर तापमान में एक से दो डिग्री की कमी दर्ज की जा सकती है। अभी भू मध्य सागर से आ रही हवाएं अपने साथ नमी लेकर नहीं आ रही है। इस कारण से मौसम शुष्क बना हुआ है। लेकिन अगले सप्ताह आ रहा पश्चिमी विक्षोभ अपने साथ नमी लेकर आ सकता है जो आसमान में बादल बनाकर ठंडक लौटा सकता है।

शुक्रवार की सुबह आसमान साफ रहा लेकिन चल रही ठंडी हवाओं ने ठंडक का अहसास भी कराया। लेकिन उत्तरी हवाओं की रफ्तार कमजोर रही इसलिए धूप अपने तेवर दिखाने में थोड़ी सफल हुई। यही कारण रहा कि दिन का अधिकतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ गया और तापमान 28.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान में भी 1.8डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री पर जा पहुंचा। सुबह के समय हवा में नमी 83 फीसद और दोपहर में 41 फीसद दर्ज की गई।


पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी

भू मध्य सागर से चलकर आ रही हवाएं अपने साथ नमी लेकर आ रही है। जो जम्मू कश्मीर और हिमालय की तराई में बर्फबारी करा रही है। लेकिन उनका असर ग्वालियर चंबल अंचल में कम ही है। लेकिन इन पहाड़ों से टकराकर जो उत्तरी हवाएं आ रही है वह अपने साथ ठंडक ला रही हैं। 10 मार्च को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है ,लेकिन इसका असर कमजोर ही हरेगा पर तापमान जरूर घटेगा। इसके बाद 14 मार्च को राजस्थान की ओर एक पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिसका थोड़ा बहुत असर ग्वालियर चंबल अंचल में भी दिख सकता है।

8 मार्च के दिन पिछले तीन साल का तापमान-

वर्ष अधिकतम न्यूनतम

2021 36.4 17.4

2022 32.6 12.5

2023 31.2 14.8

2024 28.6 12.3