• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gwalior weather: रात सर्द और दिन गर्म,पहली बार तापमान पहुंचा 29 डिग्री सेल्सियस पार

Gwalior weather: दिन व रात के तापमान में तीन गुना से ज्यादा का अंतर बना हुआ है। इन दिनों दिन गर्म और रात सर्द है। दिन का तापमान इस मौसम में पहली बार 2...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 18 Feb 2024 07:44:50 AM (IST)Updated Date: Sun, 18 Feb 2024 07:44:50 AM (IST)
Gwalior weather: रात सर्द और दिन गर्म,पहली बार तापमान पहुंचा 29 डिग्री सेल्सियस पार

HighLights

  1. आसमान में घिरेंगे बादल,करा सकते बूंदाबांदी और ओलावृष्टि
  2. मंगलवार को आसमान में डेरा जमाए बादल बूंदाबांदी करा सकते हैं

Gwalior weather: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। दिन व रात के तापमान में तीन गुना से ज्यादा का अंतर बना हुआ है। इन दिनों दिन गर्म और रात सर्द है। दिन का तापमान इस मौसम में पहली बार 29 डिग्री के पार पहुंचा है। दिन में चिलचिलाती धूप ने शनिवार को गर्मी का अहसास करा दिया। लेकिन शाम ढलते ही लोगों को गर्म कपड़े की जरूरत महसूस होने लगी और रात में सर्दी से बचने के लिए गर्म कपडे पहनने पडे ,रात का तापमान गिरकर 9.5 पर आ गया। मौसम वैज्ञानिक हुकुम सिंह का कहना है कि रविवार की दोपहर में धूप अपने तेवर दिखाएगी लेकिन शाम से बादल आसमान में घिरने से लगेंगे जिससे रात के तापमान में जो कमी आ रही है उसमें रोक लगेगी। पर सोमवार को दिन के तापमान में हल्की कमी आएगी लेकिन मंगलवार को आसमान में डेरा जमाए बादल बूंदाबांदी करा सकते हैं। वहीं चंबल अंचल के भिंड और मुरैना में ओलावृष्टि के आसार बना सकते हैं। जिसके कारण अगले पूरे सप्ताह वातावरण में ठंडक रहने वाली है।

शनिवार की सुबह मौसम साफ रहा और सुबह से ही धूप ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिया। दिन जैसे जैसे आगे बढ़ता गया वैसे वैसे गर्मी का अहसास भी बढ़ता गया।इस कारण से दिन में अधिकतम तापमान बीते रोज से 1.6डिग्री अधिक दर्ज किया गया और तापमान 29.1 डिग्री पर जा पहुंचा। लेकिन शाम के बाद रात में ठंडक ने आमद दर्ज करा दी। जिसके कारण रात के तापमान में 0.4 डिग्री की कमी आ गई और रात का तापमान 9.5डिग्री दर्ज किया गया ।सुबह के समय हवा में नमी 90 फीसद और दोपहर में 39 फीसद दर्ज की गई। जबकि हवा की रफ्तार सामान्य रही।


पूरे माह रहेगी ठंडक

मौसम विभाग के अनुसार दिन के समय तापमान जिस गति से बढ़ रहा है वह दो दिन बाद फिर एक बार नीचे आ जाएगा। क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ रविवार को अपनी दस्तक देगा। जिसके चलते आसमान में बादल आने लगेंगे। हवाओं को भू मध्य सागर और बंगाल की खाड़ी से मिल रही नमी के कारण बादल दो दिन बाद बूंदाबांदी करा सकते हैं। ग्वालियर चंबल अंचल के कुछ स्थानों पर 20 और 21 फरवरी में बूंदाबांदी और ओलावृष्टि करा सकते हैं।जिसके कारण पूरे माह ठंडक रहने वाली है।

प्रदेश में सबसे सर्द रात दतिया ग्वालियर की

प्रदेश में सबसे सर्द रात दतिया और ग्वालियर की है। दतिया में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री है जबकि ग्वालियर में 9.5 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि पचमढ़ी और अन्य स्थानों पर तापमान 10 डिग्री से अधिक रात में दर्ज किया गया है। जबकि दिन में सबसे अधिक पारा प्रदेश में धार का रहा जहां पर अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया।