• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Biporjoy in MP Live: एमपी में ग्वालियर-चंबल बिपरजॉय सक्रिय, कहींं तेज तो कहीं हल्‍की बारिश

Biporjoy Live: ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना और चंबल अंचल के कई इलाकों में हो रही बारिश।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 19 Jun 2023 07:45:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Jun 2023 01:53:01 PM (IST)
Biporjoy in MP Live: एमपी में ग्वालियर-चंबल बिपरजॉय सक्रिय, कहींं तेज तो कहीं हल्‍की बारिश

Biporjoy Live: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। गुजरात के समुद्री तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। राजस्थान में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से रविवार से ग्वालियर में भी मौसम बदला नजर आ रहा है। अब अगले 24 से 48 घंटों में शहर में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, क्योंकि आज रात तक बिपरजॉय के कम दबाव का क्षेत्र ग्वालियर-चंबल संभाग के ऊपर से गुजारा। बिपरजॉय ग्‍वालियर व अंचल के जिलों में सक्रिय हो गया है। उसके प्रभाव से श्‍योपुर में तेज बारिश शुरू हो गई है। साथ ही अंचल के ग्‍वालियर, मुरैना में भी बादल छाने के साथ साथ बूंदा बांदी हो रही है। साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं।

ग्वालियर। गुजरात के समुद्री तटों से टकराने के बाद चक्रवाती तूफान बिपरजॉय कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। बिपर्जर तूफान अब ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना आदि जिलों के ऊपर से गुजर रहा है। श्योपुर में तेज बारिश हो रही है और ग्वालियर, मुरैना में सुबह हल्की बारिश हुई है और तूफान के… pic.twitter.com/odwmE73SHu


— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 19, 2023

राजस्थान, उत्तरप्रदेश के रास्ते बढ़ रहा है मध्यप्रदेश में

अरब सागर में सक्रिय हुए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय पिछले दिनों गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र स्थित समुद्री तटों से टकराकर राजस्थान की ओर बढ़ चुका था। इसके प्रभाव से राजस्थान में भी भारी बारिश और बाढ़ की स्थितियां निर्मित हो गईं। राजस्थान के जयपुर और जोधपुर के रास्ते ये उत्तर प्रदेश के आगरा से होता हुआ अब ग्वालियर-चंबल संभाग की ओर बढ़ रहा है। इसके आज ग्वालियर-चंबल संभाग से गुजरने की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। ये चक्रवाती तूफान अब कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो चुका है। अब यह ग्वालियर-चंबल संभाग में असर डालेगा और इन इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है।

तूफान के प्रभाव से बरस सकता है अच्छा पानी

तूफान के प्रभाव से ग्वालियर चंबल संभाग में अच्छा पानी गिर सकता है। इस तूफान के प्रभाव से रविवार को शहर में मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि हवाएं चलने से बीच-बीच में धूप भी निकलती रही। दोपहर के समय लश्कर के विभिन्न इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन सिटी सेंटर, थाटीपुर, मुरार इलाके सूखे पड़े रहे। बूंदाबांदी के चलते पारा 40 डिग्री सेल्सियस से कम बना रहा और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।