Gwalior Weekly Weather: हफ्ते भर पारे में रहेगा उतार-चढ़ाव, 15 और 17 सितंबर को तेज बारिश के आसार
13 से 19 सितंबर के बीच शहर में बादलों की आवाजाही, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ दिनों साफ धूप का मिला-जुला असर रहेगा।
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 05:28:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 05:28:36 PM (IST)
बारिश के दौरान गुजरते लोग (फाइल फोटो)।HighLights
- लोगों को उमस से मिलेगी राहत
- 15 और 17 सितंबर को भारी बारिश
- 30-33 डिग्री के बीच रहेगा अधिकतम तापमान
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। सितंबर महीने के मध्य में ग्वालियर अंचल के मौसम में विविधता देखने को मिलेगी। 13 से 19 सितंबर के बीच शहर में बादलों की आवाजाही, हल्की से मध्यम बारिश और कुछ दिनों साफ धूप का मिला-जुला असर रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 डिसे से 33 डिसे और न्यूनतम तापमान 24 डिसे से 26 डिसे के बीच बना रहेगा।
मौसम विभाग के अनुसार 13 सितंबर को आसमान मुख्य रूप से बादलों से घिरा रहेगा, जहां दिन में वर्षा की संभावना करीब 15 प्रतिशत और रात में छिटपुट बौछारें पड़ने के आसार हैं। 14 सितंबर को भी बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी और रात के समय 35 प्रतिशत संभावना के साथ हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 15 सितंबर को दिन के समय वर्षा की संभावना बढ़कर 65 प्रतिशत तक पहुंच जाएगी, जिससे तापमान गिरकर 30 डिसे पर आ जाएगा और लोगों को उमस से राहत मिलेगी।
16 को खिलेगी धूप, 50% बारिश की संभावना
16 सितंबर को धूप खिलेगी, हालांकि दोपहर में 50 प्रतिशत बारिश की संभावना बनी रहेगी। 17 सितंबर को दिन में भारी गरज-चमक के साथ बारिश की 70 प्रतिशत संभावना जताई गई है। इसके चलते रात का पारा गिरकर 24 डिसे तक आ सकता है। 18 सितंबर से मौसम साफ होना शुरू होगा और दिन में हल्की बौछारों के बीच धूप निकलेगी। वहीं सप्ताह के अंत यानी 19 सितंबर को वर्षा का दौर पूरी तरह थम जाएगा और दिनभर तेज धूप खिली रहेगी।
मौसम में आ रहे इस बदलाव और 15 व 17 सितंबर के मुख्य स्पेल से ग्वालियरवासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिलेगी।
किस दिन कैसा रहेगा तापमान
- 13 सितंबर-आसमान बादलों से घिरा रहेगा। दिन में वर्षा की संभावना है।
- 14 सितंबर- बादलों की मौजूदगी बनी रहेगी। रात के समय हल्की वर्षा होने की उम्मीद है।
- 15 सितंबर- दिन के समय वर्षा की संभावना रहेगी, जिससे मौसम सुहावना रहेगा
- 16 सितंबर -दिन में खिली धूप निकलने के आसार हैं, हालांकि दोपहर में वर्षा हो सकती है।
- 17 सितंबर -दिन में भारी गरज-चमक के साथ वर्षा हो सकती है।
- 18 सितंबर -आसमान साफ और धूप वाला रहेगा। दिन में हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।
- 19 सितंबर - दिनभर धूप खिली रहेगी और वर्षा की संभावना न के बराबर है।
इस सप्ताह का अनुमानित तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
- 13 सितंबर 33 26
- 14 सितंबर 31 26
- 15 सितंबर 30 25
- 16 सितंबर 31 26
- 17 सितंबर 32 24
- 18 सितंबर 32 24
- 19 सितंबर 33 24