• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में रविवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, पूर्व और दक्षिण संभाग के कई इलाकों में शटडाउन

विद्युत वितरण कंपनी के मुताबिक, आवश्यकतानुसार कटौती का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 06:37:53 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 06:38:22 PM (IST)
ग्वालियर में रविवार को 5 घंटे गुल रहेगी बिजली, पूर्व और दक्षिण संभाग के कई इलाकों में शटडाउन

HighLights

  1. पूर्व संभाग में सुबह 9 से 2 बजे तक कटौती
  2. दक्षिण संभाग में 11 से 3 बजे तक बिजली बंद
  3. रखरखाव और आरडीएसएस कार्य के चलते बंद रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा अति-आवश्यक निर्माण कार्य, संधारण एवं आरडीएसएस योजना के तहत रविवार को बिजली कटौती की जाएगी। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि आवश्यकतानुसार कटौती का समय बढ़ाया या घटाया जा सकता है।

पूर्व संभाग में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे रहेगी बिजली

पूर्व संभाग में सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक 33/11 केवी उपकेंद्रों और संबंधित 11 केवी फीडरों के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा। हाईकोर्ट फीडर से जुड़े क्षेत्र वकील चैंबर, सचिन तेंदुलकर मार्ग, सौगात अपार्टमेंट, मिलेनियम प्लाजा, टैगोर नगर, गोविंदपुरी, न्यू गोविंदपुरी, कृष्णा विहार, न्यू कृष्णा विहार, रामानुज नगर, कलेक्ट्रेट व रजिस्ट्रार फीडर से संबंधित क्षेत्र कलेक्ट्रेट कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय, पाम रेजीडेंसी, लोटस बिला में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

वहीं अल्कापुरी व ओहड़पुर फीडर से संबंधित क्षेत्र अल्कापुरी, मेट्रो टावर, वर्धमान टावर, संगम एवेन्यू, सत्यम टावर, बालाजी धाम, गार्डन होम फेस-एक, दो, तीन, गुलमोहर व ब्लू लोटस फीडर (एक, दो, तीन) के क्षेत्र गुलमोहर सिटी, आर्किड ग्रीन, ग्रीन पार्क, ब्लू लोटस (ए, बी, सी ब्लाक) तथा शिवाजी नगर, बास्टन कालेज फीडर के एमपी सिटी कालेज, माडल टाउन, सिरोल गांव, बास्टन कालेज, एमपीबी कालोनी क्षेत्र, सारिका नगर व शकुन्तलापुरी फीडर के सारिका नगर, शकुन्तलापुरी, दुष्यंत नगर, श्रीराम कालोनी, बैंक कालोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।


दक्षिण संभाग में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी बिजली

दक्षिण संभाग के प्रीतमपुर फीडर के 14 से 21 बटालियन कैंपस, ऋषि गालव, पुलिस आवासीय परिसर, शिव शक्तिपुरम, चौहान फड़, कुशवाहा मार्केट बारहबीघा, शीतला आइटीआई, पक्का कुआं, पंचायत भवन बारहबीघा, चांदवारी पहाड़ी, पटेल कालोनी क्षेत्र व हारकोटा फीडर के हरकोटा, नारायण सिंह मंत्री के पास, शीतल तिल्ली फैक्ट्री एवं आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल रहेगी।