Gwalior Woman's Day special News: झांसी से कौशल्या व आकांक्षा लेकर आएंगी बुंदेलखंड एक्सप्रेस
Gwalior Woman's Day special News: महिला दिवस पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस को लोको पायलट कौशल्या देवी, सहायक लोको पायलट आकांक्षा गुप्ता झांसी से ग्वालियर लेकर आएंगी।
By anil.tomar
Edited By: anil.tomar
Publish Date: Sat, 06 Mar 2021 08:46:33 PM (IST)
Updated Date: Sat, 06 Mar 2021 08:47:51 PM (IST)

Gwalior Woman's Day special News: दीपक सविता. ग्वालियर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। आठ मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे में नारी सशक्तिकरण की छवि दिखेगी। महिला दिवस पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस को लोको पायलट कौशल्या देवी, सहायक लोको पायलट आकांक्षा गुप्ता झांसी से ग्वालियर लेकर आएंगी। साथ ही ट्रेन के अंदर सारा स्टाफ भी महिलाआंे का रहेगा। नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए झांसी मंडल से आरपीएफ महिला सिपाही व अन्य स्टाफ के नाम मांगे गए हैं, जिन्होंने उत्कृष्ठ कार्य किया है।
देश में 50 प्रतिशत आबादी महिलाओं की है। भारत में महिलाओं को सर्वाधिक पूजा जाता है, महिला को शक्ति, समृद्वि और बुद्वि का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद भी कई मामलों में महिलाओं को पुरुषों से पीछे माना जाता है। इस सोच को बदलने के लिए रेलवे महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहा है। इसके लिए रेलवे ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस का संचालन पूरी तरह से महिला कर्मचारियों से कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए महिला लोको पायलट, महिला सहायक लोको पायलट, टीटीई, गार्ड, सहित आरपीएफ का स्टाफ भी महिलाओं का रहेगा। यह स्टाफ झांसी से ग्वालियर तक बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस का संचालन करेंगे।
पिछले वर्ष घोसीपुरा स्टेशन का किया था संचालन
वर्ष 2020 में रेलवे ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए घोसीपुरा रेलवे स्टेशन का संचालन महिला कर्मचारियों के हाथों में सौंपा था। इस दौरान घोसीपुरा स्टेशन पर टिकट बनाना, टिकट चेक करना, महिला आरपीएफ एवं जीआरपी स्टाफ को रखा गया था। साथ ही इस वर्ष भी आरपीएफ व जीआरपी ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ऐसा ही करने की योजना बना रहा है।