• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

पत्नी का हत्यारा 25 हजार का इनामी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 25 दिन से चल रहा था फरार

पीछा करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे तमंचा, कार...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 10:13:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 10:14:15 PM (IST)
पत्नी का हत्यारा 25 हजार का इनामी पति मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; 25 दिन से चल रहा था फरार
आरोपी पति विकास पुलिस हिरासत में। नईदुनिया

HighLights

  1. दहेज के लिए की थी पत्नी की हत्या
  2. घेराबंदी करने पर पुलिस पर चलाई गोली
  3. 25 हजार का इनामी आरोपी अस्पताल में भर्ती

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर/ झांसी। पत्नी की हत्या के मामले में 25 दिन से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी पति को सीपरी बाजार पुलिस और स्वॉट टीम ने शुक्रवार की देर रात पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यश पत्नी की दहेज को लेकर करता था मारपीट

थाना सीपरी बाजार के आवास विकास स्थित फौजी चौराहा निवासी साधना उर्फ शिवानी का विवाह लगभग डेढ़ वर्ष पहले ग्वालियर के गुढ़ा चमननी फर्स वाली गली निवासी यश ठाकुर के साथ हुआ था।

आरोप है कि विवाह के बाद से ही यश ठाकुर दहेज को लेकर पत्नी साधना के साथ मारपीट करने लगा था। 30 अगस्त की रात आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और कमरे में बाहर से कुण्डी लगाकर फरार हो गया था।


अगले दिन 31 अगस्त की सुबह कमरा खोले जाने पर साधना अचेत और खून से लथपथ अवस्था में मिली थी। उसे मेडिकल कॉलिज लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई थी।

आरोपी पर 25 हजार का था इनाम

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी थी, लेकिन वह हाथ नहीं आ सका। इसी बीच पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित कर दिया था। गुरुवार की रात सीपरी बाजार थाना व स्वॉट टीम को आरोपी के सम्बन्ध में सूचना मिली। इसके बाद सीपरी बाजार पुलिस और स्वाट टीम ने पहूज डैम रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान पुलिस टीम को सन्दिग्ध नजर आया। उसे रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा।

पीछा करने के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जवाबी कार्यवाही में आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे तमंचा, कारतूस व स्कूटि बरामद की है।