ग्वालियर में सर्द होने लगी रातें और दिन, तीन दिन में 2.7 डिग्री लुढ़का अधिकतम तापमान, ठंडक बढ़ी
मौसम में आ रही यह तब्दीली संकेत दे रही है कि दिन की गर्माहट धीरे-धीरे कम हो रही है।
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 11:39:00 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 11:39:26 AM (IST)
ठाटीपुर चौराहा से वाहन पर गर्म कपड़े पहन कर जातीं महिलाएं। नईदुनियाHighLights
- तीन दिन में घटा दिन का तापमान
- सुबह 90 प्रतिशत नमी से बढ़ी ठंडक
- रात का न्यूनतम तापमान लगभग स्थिर
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। पिछले तीन दिनों में रात के तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को 32.3 और सोमवार को घटकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
इस तरह तीन दिनों में दिन का तापमान 2.7 डिग्री लुढ़क गया। इस तरह सर्द को चुकी सुबह और रात के बाद अब दिन में भी ठंडक आ गई है। सोमवार सुबह हवा में नमी 90 प्रतिशत तक पहुंचने से मौसम में ठंडक का अहसास भी बढ़ा।
रात का तापमान लगभग स्थिर
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान शनिवार को 16.3 डिग्री, रविवार को 16.2 डिग्री और सोमवार को 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यानी रात का तापमान लगभग स्थिर बना हुआ है।
इसके विपरीत दिन के तापमान में लगातार गिरावट से सुबह और दोपहर के मौसम में अंतर महसूस किया जा रहा है।
सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम रहा, जबकि शनिवार को यह सामान्य से 2.5 डिग्री और रविवार को 2.1 डिग्री अधिक था। सुबह 5:30 बजे तापमान 17.4 डिग्री और 8:30 बजे 18 डिग्री दर्ज किया गया।
धीरे-धीरे कम हो रही है दिन की गर्माहट
दोपहर 2:30 बजे तापमान 29.6 डिग्री तक पहुंचा, जबकि शाम 5:30 बजे यह गिरकर 24.2 डिग्री पर आ गया। मौसम में आ रही यह तब्दीली संकेत दे रही है कि दिन की गर्माहट धीरे-धीरे कम हो रही है। हालांकि रात का तापमान अभी 16 डिग्री के आसपास बना हुआ है। ऐसे में सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।