ग्वालियर: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी फरार
आरोपी राहुल बघेल ने महिला को महाराष्ट्र के जलगांव ले गया, जहां करीब 15 दिन रखा। यहां शारीरिक संबंध बनाये। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ल...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 06:20:10 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 06:36:53 PM (IST)
HighLights
- शादी का झांसा देकर पति को छुड़वाया
- महाराष्ट्र और मुरार में रखकर किया दुष्कर्म
- पीड़िता को छोड़कर भागा आरोपी, मामला दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के सिरोल क्षेत्र में रहने वाली महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला से राहुल बघेल ने दोस्ती की। शादी का झांसा देकर अपने साथ पत्नी की तरह रखा। कई दिनों तक दुष्कर्म किया, फिर उससे दूरी बना ली। महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया
महिला की कुछ समय पहले ही शादी हुई थी। उसकी दोस्ती फरवरी में इंस्टाग्राम के जरिये राहुल बघेल निवासी डबका, हस्तिनापुर से हुई।
राहुल ने उससे नजदीकी बढ़ाई। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ रख लिया। महिला ने अपने पति को भी छोड़ दिया। महिला से उसने आर्य समाज से शादी करने की बात कही।
महिला को महाराष्ट्र के जलगांव ले गया, जहां करीब 15 दिन रखा। यहां शारीरिक संबंध बनाये।
इसके बाद भी कई बार गलत काम किया। मुरार स्थित गोवर्धन कालोनी में अपने साथ रखा। जब महिला ने शादी की बात कही तो बोला कि अभी रुपये की परेशानी है। कुछ समय बाद शादी कर लेगा। फिर वह महिला को अकेला छोड़कर भाग गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।