Health Tips: अंगूर का शरबत गर्मी से बचाने के साथ ही अच्छा एनर्जी बूस्टर भी है
Health Tips: फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना गया है। क्योंकि अंगूर शरीर की गर्मी को कम करने के साथ ही कई तरह से लाभ पहुंचाताहै। ...और पढ़ें
By vikash.pandeyEdited By: vikash.pandey
Publish Date: Wed, 13 Apr 2022 10:26:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 Apr 2022 10:26:35 AM (IST)

Health Tips: अजय उपाध्याय, ग्वालियर नईदुनिया। फलों में अंगूर सर्वोत्तम माना गया है। क्योंकि अंगूर शरीर की गर्मी को कम करने के साथ ही कई तरह से लाभ पहुंचाता है। यह गर्मी से बचाव के साथ ही एक अच्छा एनर्जी बूस्टर भी है। डायटीशियन डा शुभा गुप्ता बताती हैं कि अंगूर का सेवन स्वास्थ्य वर्धक माना गया है। अंगूर का प्रतिदिन सेवन करने से पेट के विकार समाप्त होते हैं। अंगूर एक औषधि की तरह काम करता है और पेट में गैस संबंधित समस्या को समाप्त करता है। अंगूर शुक्राणु बढ़ाता है,मोटापा कम करता है। साथ ही रक्तचाप ठीक व संतुलित रखने में भी सहायक हाेता है।
वैसे गर्मी में रसीले अंगूर का स्वाद सभी काे खासा पसंद आता है, लेकिन इसकी कुछ विशेषताएं इसका और भी खास बना देती हैं। अंगूर के सेवन से शरीर की कमजोरी दूर हाेती है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने का भी काम करता है। अंगूर गर्मी के मौसम में अवश्य खाना चाहिए। यह शरीर के तापमान और वात-पित्त-कफ को संतुलित रखता है। अंगूर ज्यादा या रात को खाने से सर्दी-खांसी-जुकाम, निमोनिया, दमा की शिकायत हो सकती है। अंगूर का शरबत गर्मी में राहत देने वाला है। यह दिल दिमाग काे ठंडक पहुंचाने के साथ ही बहुत ही स्वादिष्ट भी हाेता है। इसलिए आज हम आपकाे बताने जा रहे हैं घर पर अंगूर का शरबत बनाने की विधि।
सामग्री-
2 कप अंगूर
2 कप पानी
2 चम्मच शक्कर
1/4 चम्मच नींबू का रस
1/4 चम्मच काला नमक
1/4 चम्मच पुदीना
शरबत बनाने की विधिः अंगूर का शरबत बनाने के लिए दो कप अंगूर को अच्छी तरह से मिक्सी में डालकर मिक्स कर लें। जब मिक्स हो जाएं तो उसमें दो कप पानी मिलाएं। दो चम्मच शक्कर, आधा नींबू,चुटकी भर काला नमक,पुदीना मिलाएं। इन सभी को एक साथ मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और दो गिलास पानी मिलाएं। इसके बाद बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।