• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hello Doctor: त्वचा को गर्मी में धूप से बचाएं, जिससे एलर्जी की समस्या कम रहें

गर्मी में लोगों को त्वचा संबंधित परेशानियां ज्यादा होती हैं। इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं तो सिर व चेहरा ढंककर रखें। धूप में निकलने पर सनस्क्रीन लगाएं,...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Fri, 17 May 2024 10:00:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 May 2024 10:00:34 AM (IST)
Hello Doctor: त्वचा को गर्मी में धूप से बचाएं, जिससे एलर्जी की समस्या कम रहें

HighLights

  1. त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अभ्योदय तिवारी ने दिए पाठकों के सवालों के जवाब
  2. गर्मी में लोगों को त्वचा संबंधित परेशानियां ज्यादा होती हैं

Hello Doctor: नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गर्मी में लोगों को त्वचा संबंधित परेशानियां ज्यादा होती हैं। इसलिए जब भी घर से बाहर जाएं तो सिर व चेहरा ढंककर रखें। धूप में निकलने पर सनस्क्रीन लगाएं, जिससे त्वचा संबंधित एलर्जी व परेशानियों पर नियंत्रण पाया जा सके। गर्मी में ढीले व सूती कपड़े पहनना चाहिए। चुस्त कपड़े पहनने से पसीना आने पर फंगल इंफेक्शन हो सकता है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डा. अभ्योदय तिवारी ने गुरुवार को 'हेलो डाक्टर' कार्यक्रम में पाठकों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में यह बात कही।

डा. तिवारी ने कहा कि युवा फास्ट फूड व तैलीय चीजों का ज्यादा सेवन कर रहे हैं। इस कारण पिंपल की समस्या बढ़ी है। खानपान पर नियंत्रण से इसे कम किया जा सकता है। महिलाओं में हार्मोनल बदलाव के कारण बाल झड़ने की समस्या होती है। इससे ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। चेहरे पर बार-बार पसीना आने के कारण कील-मुंहासे होते हैं। ऐसे में चेहरे की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। कई लोग त्वचा संबंधित परेशानियों में सामान्य डाक्टर या झोलाछापों के पास पहुंच जाते हैं। ऐसे में उचित उपचार न मिलने पर परेशानी बढ़ जाती है। त्वचा संबंधित परेशानी होने पर विशेषज्ञ चिकित्सक से ही परामर्श लेना चाहिए।


लोगों के सवाल, डाक्टर के जवाब

  • सवाल: शरीर पर काले धब्बे पड़ गए हैं क्या करें? -महेश शर्मा, ग्वालियर
  • जवाब: आपको धूप से परेशानी हो सकती है। चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू करें। जांच करवाकर चिकित्सक की सलाह से दवा ले सकते हैं। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सवाल: शरीर में खुजली की शिकायत रहती है? श्याम शर्मा, ग्वालियर
  • जवाब: आप नारियल का तेल गीले शरीर पर लगाएं। साथ ही थायराइड प्रोफाइल टेस्ट करा लें। जांच के बाद त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार शुरू करें। बिना चिकित्सक के सलाह के दवा का सेवन नहीं करें।
  • सवाल: शरीर पर लाल-लाल चकते हो गए हैं? उम्मेद पाल, मुरार
  • जवाब: आपको शीत की शिकायत हो सकती है। गीले शरीर पर नारियल का तेल लगाना शुरू करें। अगर समस्या का समाधान नहीं होता है तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार शुरू करें।
  • सवाल: चेहरे पर काले दाग हो गए हैं क्या करें? अमृता चौहान, दिल्ली
  • जवाब: दो से तीन माह तक लगातार चेहरे पर सनक्रीम का इस्तेमाल करें। अगर इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होता है तो त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार शुरू करना चाहिए।
  • सवाल: चेहरे पर काले दाग हो रहे हैं? रिंकी रघुवंशी, शिवपुरी
  • जवाब: आपको मेलास्मा की शिकायत हो सकती है। यह शिकायत अत्यधिक धूप के संपर्क से होती है। सनक्रीम का इस्तेमाल करें। हर दो से तीन घंटे में क्रीम लगाएं। इसका इलाज लंबा चलता है।
  • सवाल: बाल झड़ने की शिकायत है? अमित, हजीरा
  • जवाब: आपको चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू करना चाहिए। बीमारी का पता लगाने के लिए कुछ जांच भी करानी होगी। जिससे बीमारी के कारण का पता चल सकेगा। बिना चिकित्सक की सलाह के दवा का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • सवाल: दाढ़ी के आसपास के बाल झड़ रहे हैं? शैलू भदौरिया, भिंड
  • जवाब: आपको एलोपेसिया एरीटा की शिकायत लग रही है। यह स्थिति बालों के झड़ने का कारण बनती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर आपको उपचार शुरू कराना चाहिए। इस बीमारी को ठीक होने में तीन से छह माह का समय लगता है।

  • सवाल: चेहरे पर झाइयां हो गई हैं? रचना यादव, दतिया
  • जवाब: झाइयां स्किन पर मेलानिन के अत्यधिक बढ़ने के कारण नजर आती हैं। इससे त्वचा की ऊपरी सतह पर गहरे धब्बे नजर आने लगते हैं। आपको त्वचा रोग विशेषज्ञ से परामर्श लेकर उपचार शुरू करना चाहिए।
  • सवाल: परिवार के सभी सदस्यों को खुजली की शिकायत है? गौतम, थाटीपुर
  • जवाब: खुजली का इलाज पूरे परिवार को एक साथ करना बहुत जरूरी है। यह एक से दूसरे व्यक्ति को होने वाली बीमारी है। इस तरह एक-एक कर पूरे परिवार के सदस्यों को हो जाती है। इसलिए एक साथ परिवार के सभी सदस्यों को इलाज कराना अनिवार्य है।
  • सवाल: चमड़ी काली पड़ गई है? लक्ष्मी देवी, ग्वालियर
  • जवाब: यह धूप का असर हो सकता है। अगर यह समस्या धूप से नहीं है तो कुछ टेस्ट कराने होंगे जिससे बीमारी का पता चल सके। आपको चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार शुरू करना चाहिए।