• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024: होली का जश्न मनाने तैयार शहर, आज होली जलते ही शुरू होगा उत्सव

Holi 2024: इस बार होली का जश्न खास रहने वाला है। क्योंकि शहर में कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। शहर की संस्थाओं एवं संगठनों ने भी अपने मेंबर्स एवं शहर...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 24 Mar 2024 09:54:55 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 Mar 2024 09:54:55 AM (IST)
Holi 2024: होली का जश्न मनाने तैयार शहर, आज होली जलते ही शुरू होगा उत्सव

HighLights

  1. डीजे और ढोल संग थिरकेंगे शहरवासी, रेसार्ट पर संग मनाएंगे होली
  2. इस बार होली का जश्न खास रहने वाला है। क्योंकि शहर में कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं।

Holi 2024: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। इस बार होली का जश्न खास रहने वाला है। क्योंकि शहर में कई बड़े आयोजन होने जा रहे हैं। शहर की संस्थाओं एवं संगठनों ने भी अपने मेंबर्स एवं शहरवासियों के लिए कुछ नया प्लान किया है। ये आयोजन अधिकतर शहर के गार्डन या रेसार्ट में होने जा रहे हैं, जिसमें डीजे होगा, रैन डांस होगा, गेम्स होंगे, पूल पार्टी होगी और स्वादिष्ट पकवानों के साथ लोग होली गीतों पर शहरवासी जमकर एंजाय करेंगे। यह जश्न रविवार की रात ही होली जलने के साथ शुरू हो जाएगा।

शहरवासियों ने बनाया होली जलने से लेकर खेलने तक का प्लान

युवाओं ने होली जलने से लेकर होली खेलने तक का प्लान बनाया है। शहर में होली कई जगहों पर जलाई जाती है, जिसको लेकर शहरवासियों में जबरदस्त उत्साह है। सबसे बड़ी होली सराफा बाजार में जलती है, जहां शहरभर के लोग इकट्ठे होते हैं। इसके अलावा शहर के हर चौराहे पर होली जलने के साथ गलियों में भी जश्न मनाया जाता है। आज इस उल्लास के लिए शहर तैयार है।


फूलों की होली के साथ ही होंगे मनोरंजक गेम्स

जेसीआइ ग्वालियर की ओर से इस बार होली मिलन समारोह 25 जनवरी को शाम 7 बजे से शीशमहल गार्डन में किया जा रहा है। इस दौरान फूलों की होली सहित कई मनोरंजक गेम्स होंगे, जिसमें हाऊजी, कपल गेम, बच्चों के गेम एवं जनरल हाउस शामिल रहेंगे। इसके साथ ही सदस्य लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। संस्था के अध्यक्ष जेसीआइ सीनेटर आनंद शर्मा ने बताया यह आयोजन शहरवासियों के लिए खास रहने वाला है।

‘जश्न ए रंग’ में खास रहेगा सेलिब्रेशन

जेसीआइ ग्वालियर आदर्श की ओर से ‘जश्न ए रंग’ का आयोजन फिरंगी पानी रेसार्ट में 25 मार्च को दोपहर 12 बजे से किया जाएगा। इसमें नान स्टाप डीजे म्यूजिक, रैन एंड फोम डांस, लाइव ढोल होगा, जिसमें मेंबर्स खूब धमाल मचाएंगे।

लाइव म्यूजिक और फन गेम्स होंगे

लायंस क्लब ग्वालियर एक्सीलेंसी की ओर से आमंत्रण वाटिका में 26 मार्च को शाम 7 बजे से जश्न ए रंग का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में इको फ्रेंडली होली होगी। लाइव म्यूजिक होगा बच्चों एवं बड़ों के लिए फन गेम्स भी होंगे। संस्था के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि डीजे संग सदस्य खूब धमाल मचा पाएंगे।

सेलिब्रिटीज संग होली महोत्सव

मेला ग्राउंड में 25 मार्च को सुबह 11 बजे से धमाल मचेगा। शहरवासियों को राक आन करने कलेशी छोरी, खीच मारी फेम डीजे इमोरटल, डीजे इनफील्स, सृजन यदुवंशी, इनफ्लेक्जन म्यूजिक ग्वालियर आ रहे हैं। इसमें रंग, गुलाल, ढोल, फागिंग कुलिंग, नान स्टाप डीजे, रैन डांस कर एंजाय करेंगे।

डीजे और वृंदावन की टोली मचाएंगी धमाल

आर्टिस्ट्स ग्रुप की ओर से रायल सनराइज रेसार्ट में 25 मार्च को रंगलीला-2024 का आयोजन किया जा रहा है। यह नियोन बाडी कलर बेस्ड पार्टी होगी। एंकर अमन शिंदे होंगे। नान स्टाप लाइव म्यूजिक डीजे एआरवी देंगे।