• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मकान पर दबंग का कब्जा, पिता-पुत्र को दी गोली मारने की धमकी; ठेकेदार को भी फोन पर मिली जान से मारने की चेतावनी

पिता-पुत्र ने बताया कि इनका प्लॉट निबुआपुरा में भी है। इस पर एक कमरा बना हुआ है। यहां पड़ोस में रहने वाले नन्ने राणा ने कब्जा कर लिया।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 09 Oct 2026 09:20:29 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Oct 2026 09:21:04 PM (IST)
मकान पर दबंग का कब्जा, पिता-पुत्र को दी गोली मारने की धमकी; ठेकेदार को भी फोन पर मिली जान से मारने की चेतावनी

HighLights

  1. मुरार में प्लॉट पर कब्जा, नन्ने राणा पर FIR
  2. महाराजपुरा में आधी रात ठेकेदार को मिली धमकी
  3. पुलिस ने दर्ज किया केस, आरोपियों की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार क्षेत्र में एक मकान पर दबंगों ने कब्जा कर लिया। पिता-पुत्र को गोली मारने की धमकी दे डाली। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी अभी पकड़े नहीं गए हैं।

पड़ोस में रहने वाले नन्ने राणा ने कर लिया कब्जा

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिसाला बाजार में रहने वाले राजू राठौर और उनके बेटे दीपक राठौर मुरार थाने पहुंचे। पिता-पुत्र ने बताया कि इनका प्लॉट निबुआपुरा में भी है। इस पर एक कमरा बना हुआ है। यहां पड़ोस में रहने वाले नन्ने राणा ने कब्जा कर लिया।


कमरे में लगा ताल खोलने गए तो मिली जान से मारने की धमकी

कमरे में ताला लगा दिया और जब पिता-पुत्र ताला खोलने गए तो इन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पिता-पुत्र की शिकायत पर नन्ने राणा पर एफआइआर दर्ज कर ली है।

आधी रात ठेकेदार को फोन पर धमकी, दो पर FIR दर्ज

महाराजपुरा इलाके में आधी रात को ठेकेदार को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूर्व से इनका विवाद चल रहा है।

महाराजपुरा थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि रात करीब एक बजे ठेकेदार नरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र श्रीकृष्ण कुशवाह का पूर्व से योगेंद्र सिंह नौनेरा और मोनू भदौरिया से विवाद चल रहा है। रात करीब एक बजे नरेंद्र के मोबाइल पर योगेंद्र सिंह नौनेरा ने फोन किया और जान से मारने की धमकी दे डाली। इसके बाद मोनू भदौरिया का काल आया।

उसने भी धमकाया। सुबह नरेंद्र प्रताप सिंह कुशवाह थाने पहुंचा और एफआईआर दर्ज कराई। इन लोगों ने पूर्व में करणी सेना के पदाधिकारी पर भी हमला किया था।