• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

जीतू पटवारी का ऊर्जा विभाग पर बड़ा हमला: पूछा- सिंधिया के 400 कमरों वाले महल का बिजली बिल सिर्फ 1500 रुपये कैसे?

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस व्यक्ति की आय शून्य है, उसका बिजली बिल हजारों में आता है। उन्होंने इसे जनता के साथ मजाक बताया।

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 09:19:57 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 09:20:29 PM (IST)
जीतू पटवारी का ऊर्जा विभाग पर बड़ा हमला: पूछा- सिंधिया के 400 कमरों वाले महल का बिजली बिल सिर्फ 1500 रुपये कैसे?

HighLights

  1. आम जनता को थमाए जा रहे हजारों के बिल
  2. ग्वालियर में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित
  3. भाजपा सरकार पर लूट और अराजकता का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के ऊर्जा विभाग पर सवाल उठाते हुए पूछा कि सिंधिया के 400 कमरों वाले महल (केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का घर) का बिजली का बिल महज 1500 रुपये कैसे? जबकि तमाम आम उपभोक्ताओं को इससे कहीं अधिक का बिल थमाया जा रहा है।

जिस व्यक्ति की आय शून्य है, उसका बिजली बिल आता है हजारों में

पटवारी ने कहा कि जिस व्यक्ति की आय शून्य है, उसका बिजली बिल हजारों में आता है। उन्होंने इसे जनता के साथ मजाक बताया। पटवारी ने प्रदेश में अराजकता और भाजपा में लूट के बंटवारे को लेकर संघर्ष का आरोप लगाया। कहा कि मुख्यमंत्री की मंत्रिमंडल और अधिकारियों पर पकड़ नहीं है।


लोकतंत्र और संविधान खतरे में

रंगमहल गार्डन में आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पटवारी ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान खतरे में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चौकीदार वोट चोरी और अयोध्या में चढ़ावे की चोरी करवा रहे हैं। देश की एकता-अखंडता और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के हाथ मजबूत करने चाहिए। सम्मेलन की शुरुआत 51 कन्याओं के पूजन से हुई।