• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के दौरान भारी अव्यवस्था, प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का हंगामा

भंडारगृह में रामभाजा के कढ़ाहे और भगोने भरे थे, लेकिन पूड़ियां स्टाक में नहीं थीं।

By Jogendra SenEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 17 Nov 2026 08:06:19 AM (IST)Updated Date: Tue, 17 Nov 2026 08:07:18 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर के अचलेश्वर मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के दौरान भारी अव्यवस्था, प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं का हंगामा
अन्नकूट प्रसादी लेने के लिए लगी लोगों की भीड़। नईदुनिया

HighLights

  1. कम स्टॉल लगने से बिगड़ी व्यवस्था
  2. रात आठ बजे ही खाली हुए स्टॉल
  3. VIP खातिरदारी और कूपन बिक्री पर हंगामा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अंचल के प्रमुख आस्था केंद्र अचलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को अन्नकूट महोत्सव आयोजित किया गया। न्यास ने न्यास सदस्यों सहित 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था का दावा किया था, लेकिन श्रद्धालुओं की भीड़ के सामने इंतजाम शुरुआत में ही चरमरा गए। मंदिर परिसर में गर्भगृह के पास प्रसाद बांटने के लिए केवल दो स्टॉल लगाए गए थे।

कम स्टॉल लगने से हंगामे की हुई शुरुआत

पूर्व के आयोजनों में चार से पांच स्टॉलों से वितरण होता था। कम स्टॉल होने से श्रद्धालुओं को लंबी कतार में इंतजार करना पड़ा। कई बार धक्का-मुक्की और हंगामे की स्थिति बनी। मंदिर से दूरसंचार निगम कार्यालय तक लोग प्रसाद के इंतजार में कतारबद्ध रहे। कूपन के बदले प्रसाद के डिब्बे लेने वालों के बीच भी अफरा-तफरी रही।


naidunia_imageअचलेश्वर मंदिर के बाहर रूपये लेकर अन्नकूट प्रसादी के कूपन बेचते गिर्राज बंसल। नईदुनिया

रात 8 बजे स्टॉल खाली

रात आठ बजे तक स्टॉल खाली हो गए और श्रद्धालु प्रसाद के लिए हंगामा करने लगे। इस बीच भंडारगृह में रामभाजा के भगोने भरे नजर आए, जबकि पूड़ियां स्टाक में नहीं थीं। कूपनधारी न्यास को कोसते हुए बिना प्रसाद लौटे। रात करीब नौ बजे जीवायएमसी ग्राउंड में भी हंगामा हुआ और श्रद्धालु गेट पर टूट पड़े।

न्यास अध्यक्ष का दावा हुआ फेल

न्यास अध्यक्ष राजेश ऐरन ने दावा किया कि प्रसाद का वितरण दोबारा शुरू कर दिया गया है, लेकिन रात साढ़े नौ बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिए स्टाल चालू नहीं हुए थे। कूपनधारियों के लिए जीवायएमसी क्लब ग्रांड में भोजन प्रसादी की व्यवस्था थी। यहां भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। भीड़ के चलते पंगत में बैठे श्रद्धालुओं को पूड़ी-सब्जी परोसने के लिए इंतजार करना पड़ा।

जिम्मेदारों की भूमिका पर उठे सवाल

आयोजन में व्यवस्था संभालने के जिम्मेदार लोगों की भूमिका पर भी सवाल उठे। आरोप है कि कुछ लोग भीड़ नियंत्रित करने के बजाय अपने परिचितों और समर्थकों के लिए प्रसाद जुटाने में लगे थे। न्यास के पदाधिकारी और सदस्य वीआईपी बुफे व्यवस्था में अपने लोगों का इंतजाम करते दिखे, जबकि आम श्रद्धालु कतारों में परेशान होते रहे।

naidunia_imageन्यास कार्यालय के बाहर निर्धारित राशि लेकर प्रसादी के कूपन देते कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी अग्रवाल। नईदुनिया

कूपन वितरण को लेकर अव्यवस्था

कूपन वितरण को लेकर भी अव्यवस्था सामने आई। नटराज सभागृह के बाहर नोटिस बोर्ड लगा था कि कूपन समाप्त हो गए हैं। इसके बावजूद लोग कूपन के लिए भटक रहे थे।

इसी दौरान न्यास के निर्वाचित कोषाध्यक्ष कृष्ण बिहारी गोयल कूपन लेकर खड़े हुए और निर्धारित राशि लेकर कूपन देते नजर आए। कुछ ही देर में वहां हंगामा हो गया। अन्नकूट के कार्ड के साथ दिए गए कूपनों को लेकर भी सवाल उठे।

मंदिर परिसर में एक व्यक्ति बच्चों और श्रद्धालुओं को 50-50 रुपये में कूपन बेचता नजर आया। इस व्यक्ति की पहचान गिर्राज सिंघल के रूप में बताई गई, जो कई सामाजिक संगठनों से जुड़े बताए जाते हैं।

कुछ समय के लिए व्यवस्था बिगड़ी थी। एक घंटे बाद ही प्रसाद वितरण शुरू कर दिया। कूपन बेचे जाने के संबंध में अनभिज्ञ हूं, पता कराता हूं। - राजेश ऐरन, निर्वाचित न्यास के अध्यक्ष।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।