• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म, 6 महीने बाद FIR दर्ज, चरित्र शंका के बाद अलग हुए थे दोनों

विवाह-विच्छेद (तलाक) के बाद भी एक ही मकान में रह रही महिला ने अपने पूर्व पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

By amit mishraEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 09:12:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 09:12:35 PM (IST)
ग्वालियर में तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म, 6 महीने बाद FIR दर्ज, चरित्र शंका के बाद अलग हुए थे दोनों
शहर में तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म, फोटो- प्रतीकात्मक

HighLights

  1. शहर में तलाक के बाद पति ने किया दुष्कर्म
  2. पूर्व पत्नी ने थाने में दर्ज कराई दुष्कर्म की FIR
  3. बिना बताए अलग कमरों में रह रहे थे दोनों

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विवाह-विच्छेद (तलाक) के बाद भी एक ही मकान में रह रही महिला ने अपने पूर्व पति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। डेढ़ वर्ष पहले 26 अप्रैल 2025 को दोनों का विवाह हुआ था। उनका रिश्ता एक वर्ष भी नहीं चला।

परिजनों को बिना बताए रह रहे थे दोनों

महिला के अनुसार, पति के दूसरी महिला से संबंध थे। समझाने पर भी पति नहीं माना तो दोनों ने आपसी सहमति से विवाह-विच्छेद कर लिया। हालांकि, रिश्ते समाप्त होने की बात स्वजन को नहीं बताई, इसलिए दोनों ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर इलाके में एक ही मकान में रह रहे थे।


यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के चार शहरों में चलेंगी 240 ई-बसें, रायपुर को मिलेगी सबसे ज्यादा 100 बसें

19 अप्रैल को हुआ रेप

महिला का आरोप है कि करीब छह माह पहले 19 अप्रैल को उसका पूर्व पति उसके कमरे में जबरन घुस आया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। वहां हिम्मत करके स्वजन को पूरी घटना बताई।

विवाह-विच्छेद और दुष्कर्म की जानकारी दी तो स्वजन ने कानूनी कार्रवाई करने का सुझाव दिया। इसके बाद वह अब स्वजन के साथ थाने पहुंची और एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में निर्माणाधीन माताजी के पंडाल में आग लगने से अफरा-तफरी, दमकल ने मौके पर पहुंचकर बुझाई आग