• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मोबाइल चलाने पर पति ने डांटा तो पत्नी चार बच्चों को लेकर हुई लापता, ग्वालियर के मुरार का मामला

पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 12 Nov 2026 08:12:21 AM (IST)Updated Date: Thu, 12 Nov 2026 08:12:45 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मोबाइल चलाने पर पति ने डांटा तो पत्नी चार बच्चों को लेकर हुई लापता, ग्वालियर के मुरार का मामला
प्रतीकात्मक चित्र।

HighLights

  1. रहस्यमय ढंग से गायब हुई महिला
  2. बच्चों सहित नहीं मिला कोई सुराग
  3. पुलिस ने किया अपहरण का केस दर्ज

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के मुरार क्षेत्र से एक महिला अपने चार बच्चों के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। वह दीपावली के पहले से लापता है। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे

पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि महिला को उसके पति ने मोबाइल चलाने पर डांट दिया था। इसके बाद शाम को ही वह और उसके चारों बच्चे घर से गायब मिले। इन्हें तलाशने के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है।

मजदूरी कर घर लौटा तो पत्नी चला रही मोबाइल

मुरार थाना क्षेत्र के अंतर्गत कंपनी बाग रोड पर रहने वाला मोनू मौर्य मजदूरी करता है। वह चार नवंबर शाम को अपने घर आया। इस दौरान पत्नी मोबाइल चला रही थी। वह शराब के नशे में था तो पत्नी को डांट दिया। इसके बाद पत्नी नीतू, बेटी तनु, प्राची, कोमल और बेटा कृष्णा घर से लापता हो गए। कुछ देर बाद वह घर लौटकर आया तो यह लोग घर से गायब मिले। फिर उसने पुलिस थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।


एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।