• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP में हाईवे की स्ट्रीट लाइटें होंगी स्मार्ट: CCMS सिस्टम से कंट्रोल रूम में मिलेगा खराबी का अलर्ट, रिमोट से होंगी बंद-चालू

NHAI के भोपाल स्थित रीजनल कार्यालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित एजेंसी को सिस्टम स्थापित करने के साथ पांच साल तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:03:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:22:40 PM (IST)
MP में हाईवे की स्ट्रीट लाइटें होंगी स्मार्ट: CCMS सिस्टम से कंट्रोल रूम में मिलेगा खराबी का अलर्ट, रिमोट से होंगी बंद-चालू

HighLights

  1. कंट्रोल रूम में पहुंचेगा रियल टाइम अलर्ट
  2. बिजली खपत और वोल्टेज पर नजर
  3. एनएचएआई मुख्यालय से सीधी निगरानी

प्रियंक शर्मा, नईदुनिया, ग्वालियर। मध्यप्रदेश में नेशनल हाईवे और एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइटों की निगरानी अब पेट्रोलिंग वाहनों के भरोसे नहीं रहेगी। किसी हाईवे की लाइट खराब होते ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम तक पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, लाइटों को रिमोट से बंद और चालू भी किया जा सकेगा।

नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया (NHAI) प्रदेश में केंद्रीय नियंत्रण एवं निगरानी प्रणाली (CCMS) लागू करने जा रहा है। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, जबलपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, हरदा, खंडवा, रीवा, रतलाम, सागर, उज्जैन और विदिशा सहित शहरों से गुजरने वाले नेशनल हाईवे में यह व्यवस्था लागू की जाएगी।


इसके लिए एनएचएआई के भोपाल स्थित रीजनल कार्यालय ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित एजेंसी को सिस्टम स्थापित करने के साथ पांच साल तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।

मैप पर दिखेगी बंद लाइट की लोकेशन

अभी हाईवे की स्ट्रीट लाइटें सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर चालू-बंद होती हैं। लाइट खराब होने का पता अक्सर पेट्रोलिंग के दौरान चलता है। सीसीएमएस लागू होने के बाद हर लाइट की स्थिति रियल टाइम में कंट्रोल रूम से देखी जा सकेगी। प्रत्येक कॉरिडोर की लाइटों को कंट्रोल बॉक्स से जोड़ा जाएगा।

जैसे ही कोई लाइट बंद होगी, सिस्टम उसकी सूचना लोकेशन के साथ कंट्रोल रूम तक भेज देगा। मैप पर संबंधित लाइट की स्थिति दिखाई देगी। डेटा भेजने के लिए 5जी नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा।

वोल्टेज से बिजली खपत तक की निगरानी

सिस्टम केवल लाइट खराब होने की सूचना ही नहीं देगा, बल्कि बिजली व्यवस्था पर भी नजर रखेगा। सीसीएमएस फीडर पैनल में थ्री-फेज ऊर्जा मीटर लगाया जाएगा। इससे वोल्टेज, करंट, पावर फैक्टर और बिजली की खपत का रिकॉर्ड रखा जा सकेगा।

बिजली सप्लाई बाधित होने, वोल्टेज या करंट में गड़बड़ी और फीडर ट्रिप होने जैसी तकनीकी समस्याओं का भी तत्काल पता चलेगा। यानी एक ही सिस्टम से लाइटिंग व्यवस्था और उसकी बिजली आपूर्ति दोनों की निगरानी होगी।

नेटवर्क गया तो भी लाइटें नहीं होंगी बंद

सीसीएमएस की सबसे अहम व्यवस्था यह होगी कि नेटवर्क या संचार व्यवस्था में खराबी आने पर भी स्ट्रीट लाइटों का संचालन जारी रहेगा। इसके लिए स्वतंत्र हार्डवेयर टाइमर का प्रविधान किया गया है। पावर फेलियर की स्थिति में रियल टाइम क्लाक और इवेंट लाग का बैकअप भी रहेगा।

एनएचएआई मुख्यालय से होगी निगरानी

सिस्टम को सुरक्षित माध्यम से एनएचएआई के केंद्रीय सर्वर से जोड़ा जाएगा। इससे मुख्यालय से प्रदेश के अलग-अलग हाईवे कॉरिडोर की लाइटों की निगरानी, रिपोर्टिंग और डेटा मैनेजमेंट किया जा सकेगा। सिस्टम में हैकिंग डिटेक्शन, सेल्फ-हीलिंग मैकेनिज्म और फेल-सेफ ऑपरेशन जैसी साइबर सिक्योरिटी व्यवस्थाएं भी रहेंगी।

स्ट्रीट लाइटिंग या संचार व्यवस्था में खराबी आने पर चयनित एजेंसी को अधिकतम 48 घंटे में सिस्टम बहाल करना होगा।

प्रदेश के हाईवे और एक्सप्रेस-वे की स्ट्रीट लाइटों को सीसीएमएस सिस्टम से जोड़ने की प्रक्रिया की जा रही है। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। सीसीएमएस से जुड़ने के बाद प्रत्येक स्ट्रीट लाइट की रियल टाइम निगरानी हो सकेगी।

- अजय कुमार स्वामी, जनरल मैनेजर, एनएचएआई भोपाल