शादीशुदा युवक ने खुद को कुंवारा बताकर फंसाया, 7 साल तक दुष्कर्म और वीडियो वायरल की धमकी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 08:25:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 08:42:08 AM (IST)
HighLights
- कुंवारा बताकर की दोस्ती, बाद में खुला शादीशुदा होने का राज
- तलाक का वादा कर सात साल तक किया शोषण
- वीडियो वायरल करने की धमकी से करता रहा ब्लैकमेल
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। डबरा की रहने वाली 36 वर्षीय महिला के साथ बलजिंदर सिंह ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पहले से शादीशुदा था, जबकि उसने खुद को कुंवारा बताकर दोस्ती की। फिर दुष्कर्म किया। सात साल तक महिला को धोखा देकर दुष्कर्म करता रहा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है।
2015 में हो गया था तलाक
महिला ने पुलिस को बताया कि 2015 में उसका तलाक हो गया था। चीनौर रोड स्थित किराये के मकान में रहती थी। यहां उसकी मुलाकात बलजिंदर सिंह से हुई। जिसने खुद को कुंवारा बताकर दोस्ती की और संबंध बनाये। जब महिला को पता लगा कि वह शादीशुदा है तो उसने पहली पत्नी से तलाक लेकर शादी करने की बात कही।
मुंहखोला तो वीडियो कर दूंगा वायरल
इस तरह सात साल तक दुष्कर्म किया। उसने वीडियो बनाया और महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला से कहता था कि अगर किसी से कुछ कहा तो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर देगा।