नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते मंगलवार को शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। नगर संभाग पूर्व के गरम सड़क, सुरेश नगर और विवेक नगर फीडर पर सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
हरिओम कालोनी, दुर्गा कालोनी, बैजल कोठी, नगर निगम कालोनी, आजाद नगर, सुरेश नगर, श्रृति नगर, श्रीनगर, रोहित नगर, संजय नगर, न्यू जीवाजी नगर, विवेक नगर, गोदाम बस्ती, पीएंडटी कालोनी, तरुण बिहार, जीवाजी नगर और सिद्धार्थ नगर क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
नगर संभाग केंद्रीय के तारागंज और दौलतगंज फीडर पर भी निर्धारित समय में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके चलते पिछाड़ी ड्योडी, लाला का बाजार, स्काउट गेट, चितैराओली, दौलतगंज, हुजरात कोतवाली, टोपी बाजार, बालाबाई का बाजार, माधौगंज और दही मंडी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।