ग्वालियर में धनतेरस पर बाजारों में उमड़ेगी भीड़, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया पार्किंग और डायवर्जन प्लान
घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। इसके बाद ही घर से निकलें।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:41:23 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:41:47 AM (IST)
महाराज बाड़ा पर खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ के कारण लगा जाम। नईदुनियाHighLights
- लश्कर में तय किए पार्किंग स्थल
- इन रास्तों पर रहेगा रूट डायवर्जन
- मुरार और हजीरा में वाहनों पर रोक
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। धनतेरस आज है। तीनों उपनगर- लश्कर, मुरार और हजीरा के प्रमुख बाजारों में जमकर भीड़ होगी। इसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने एडवायजरी जारी की है। पार्किंग स्थल और डायवर्जन प्वाइंट तय कर लिए गए हैं। बाजारों के आसपास पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। घर से निकलने से पहले ट्रैफिक प्लान जरूर देख लें। इसके बाद ही घर से निकलें।
रोशनी से जगमगाता सराफा बाजार और बर्तन खरीदते लोग। नईदुनिया
लश्कर: यह रहेंगी पार्किंग
- गोरखी मंदिर के सामने- दो पहिया
- गोरखी मंदिर के बगल में- चार पहिया वाहन 100-150 चार पहिया वाहन
- नगर निगम पार्किंग, धर्मशाला के पास- दो पहिया वाहन
- एक्सचेंज आफिस- दो पहिया वाहन
- गजराराजा स्कूल मैदान- चार पहिया
- राठौर मैरिज गार्डन- चार पहिया वाहन
- सूर्य नारायण मंदिर के पास- दो पहिया
- पुरानी छत्री मैदान- चार पहिया वाहन के लिए पार्किंग
यह एकाकी मार्ग
- राक्सी टाकीज से चिटनिस की गोठ
- माधवगंज चौराहा से चिटनिस की गोठ
- छापा खाना से दौलतगंज होकर पाटनकर बाजार
- सराफा बाजार से सूर्यनारायण मंदिर होकर गस्त का ताजिया
- पारख जी का बाड़ा तरफ से सराफा बाजार
डायवर्जन प्वाइंट...
- राक्सी पुल: सभी ई-रिक्शा, लोडिंग वाहन पुल के नीचे से लक्कड़खाना व हुजरात पुल तरफ डायवर्ट होंगे।
- हुजरात पुल: कोतवाली-सूर्यनारायण मन्दिर तरफ जाने वाले ई-रिक्शा, आटो, चार पहिया वाहन राक्सी पुल, नया बाजार व छप्परवाला पुल तरफ जा सकेंगे।
- सूर्यनारायण मंदिर: बाड़ा तरफ जाने वाले सवारी व लोडिंग वाहन हुजरात पुल की तरफ डायवर्ट होंगे।
- गांधी चौराहा: महाराज बाड़ा तरफ जाने वाले सवारी और लोडिंग वाहन खासगी बाजार, गजराराजा स्कूल व चावड़ी बाजार होते हुए हनुमान चौराहा जा सकेंगे। वहीं हनुमान चौराहे से सवारी व लोडिंग वाहन नई सड़क व गोल पहाड़िया जा सकेंगे।
मुरार से सदर बाजार की ओर वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
- खुला संतर से वाहन अग्रसेन चौराहा की ओर नहीं जा सकेंगे। गरम सड़क की ओर से अग्रसेन चौराहा की तरफ आने वाले वाहन शा. कन्या विद्यालय तक ही जा सकेंगे।
- तिघोनिया तिराहा मुरार से वाहन अग्रसेन चौराहा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे। बारादरी चौराहा से वाहन सदर बाजार सराफा की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
- अत्यधिक भीड़ होने पर नारकोटिक्स से बारादरी की ओर जाने वाले वाहन नारकोटिक्स से गरम सड़क होते हुए एमएच चौराहा से घूमकर बारादरी जा सकेंगे।
- अग्रसेन चौराहा मुरार से सदर बाजार सराफा
- की ओर वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
हजीरा चौराहे से किलागेट तक वाहन नहीं जा सकेंगे
- हजीरा चौराहा से किलागेट की तरफ बड़े वाहन और लोडिंग वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। जरूरत पड़ने पर किलागेट से हजीरा की तरफ भी प्रतिबंध रहेगा।
- जरूरत पड़ने पर तानसेन नगर से हजीरा की ओर आने वाले वाहनों का डायवर्जन पाताली हनुमान से रहेगा, जो बिरलानगर पुल के पास से निकलेंगे।
- जरूरत पड़ने पर शहर के नाका से हजीरा चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा।