• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: हजार बिस्तर अस्पताल में जांच सैंपल रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़े काउंटर, लंबी कतारों से मिलेगी राहत

अस्पताल अधीक्षक के मुताबिक, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन खिड़कियों वाला अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है।

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 08:56:27 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 08:57:08 PM (IST)
ग्वालियर: हजार बिस्तर अस्पताल में जांच सैंपल रजिस्ट्रेशन के लिए बढ़े काउंटर, लंबी कतारों से मिलेगी राहत
काउंटर पर रजिस्ट्रेशन कराते मरीज। नईदुनिया

HighLights

  1. ग्राउंड फ्लोर पर 3 नई खिड़कियों का काउंटर शुरू
  2. मरीजों की भीड़ बांटने और समय बचाने की कवायद
  3. सैंपल देने और जांच की प्रक्रिया होगी अब और आसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हजार बिस्तर अस्पताल में जांच के लिए सैंपल देने वाले मरीजों को अब रजिस्ट्रेशन के लिए लंबी कतार में नहीं लगना पड़ेगा। अस्पताल प्रबंधन ने ग्राउंड फ्लोर पर तीन खिड़कियों वाला नया काउंटर शुरू किया है। इससे मरीजों की भीड़ को अलग-अलग काउंटरों पर बांटा जा सकेगा और रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

भीड़ कम करने की कवायद

अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज जांच के लिए पहुंचते हैं। सैंपल देने से पहले रजिस्ट्रेशन के दौरान एक ही स्थान पर भीड़ जमा होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसे देखते हुए अस्पताल प्रबंधन ने अतिरिक्त काउंटर शुरू किए हैं।


अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुधीर सक्सेना ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तीन खिड़कियों वाला अतिरिक्त काउंटर शुरू किया गया है। इससे रजिस्ट्रेशन कराने में मरीजों को आसानी होगी और भीड़ का दबाव कम होगा। साथ ही जांच के लिए सैंपल देने की प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित हो सकेगी।