
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। दीपावली के बाद भी ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के कोच संयोजन में बदलाव किया है। इससे स्लीपर श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त बर्थ मिल सकेंगी। दोनों ट्रेनों में स्लीपर कोच की संख्या 5 से बढ़ाकर 7 कर दी गई है।
ट्रेन संख्या 04141/04142 खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल में 29 अक्टूबर से 19 नवंबर 2026 तक और वापसी में 30 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक नया कोच संयोजन लागू रहेगा। इसमें स्लीपर कोच दो बढ़ने से कुल कोच 18 से 20 हो जाएंगे। नए संयोजन में दो एसएलआर/डी, 10 सामान्य, 7 स्लीपर और एक द्वितीय वातानुकूलित कोच रहेगा।
इसी तरह ट्रेन संख्या 01913/01914 खजुराहो-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल में 28 अक्टूबर से 18 नवंबर तक और वापसी में 29 अक्टूबर से 19 नवंबर तक कोच संयोजन बदला जाएगा। इसमें सामान्य कोच 12 से घटाकर 10 और स्लीपर कोच 5 से बढ़ाकर 7 किए जाएंगे। इस ट्रेन में दो एसएलआर/डी, 10 सामान्य, 7 स्लीपर और एक तृतीय वातानुकूलित कोच मिलाकर कुल 20 कोच रहेंगे।