• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

एमपी के 18 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, ₹5,500 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया निरीक्षण

प्रदेश सरकार ने टेलीकॉम उद्योगों के लिये आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज तैयार किया है। इससे उद्योगों के लिए भूमि की लीज, बिजली, रोजगार और उत्पादन से जुड़े हुए...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 09:07:13 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:05:50 PM (IST)
एमपी के 18 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार, ₹5,500 करोड़ के निवेश का रोडमैप तैयार, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया निरीक्षण
साडा क्षेत्र में बनने वाले मेन्यूफेक्चरिंग जोन का प्रेजेन्टेशन देखते केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। नईदुनिया

HighLights

  1. 24 कंपनियां कर रहीं 5500 करोड़ का निवेश
  2. बेंगलुरु रोड शो से और निवेश लाने की तैयारी
  3. कनेक्टिविटी और प्रोत्साहन पैकेज बनेगी ताकत

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। देश के पहले टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन के लिए चयनित जमीन का निरीक्षण करने के लिए रविवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया साडा क्षेत्र में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मौजूद लोगों को बताया कि टीएमजेड में 24 कपंनियां 5500 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। भूमि आवंटन प्रक्रिया के लिए इन 24 कंपनियों की आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।

यहां पर टेलीकॉम से जुड़ी सभी कंपनियों के लिए यहां पर औद्योगिक ईको सिस्टम तैयार किया जा रहा है। भविष्य में टीएमजेड का दायरा और बढ़ सकता है। बेंगलुरु में आगामी समय में होने वाले रोड शो के माध्यम से यहां पर और निवेश लाने का प्रयास किया जाएगा। निरीक्षण के बाद उन्होंने संचार विभाग, एमपीआईडीसी और प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक की।


इस दौरान उनके साथ प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह, कलेक्टर रुचिका चौहान, संचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल, अतिरिक्त सचिव श्यामलाल मिश्रा, एमपीआइडीसी की कार्यकारी निदेशक अनीषा श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

प्रदेश सरकार दे रही है आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि टीएमजेड को ग्वालियर में लाने में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सहयोग रहा है। प्रदेश सरकार ने टेलीकॉम उद्योगों के लिये आकर्षक प्रोत्साहन पैकेज तैयार किया है।

इससे उद्योगों के लिए भूमि की लीज, बिजली, रोजगार और उत्पादन से जुड़े हुए प्रोत्साहन के साथ-साथ पर्यावरण, हरित विकास से प्रोत्साहन भी शामिल है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर की सबसे बड़ी ताकत उसकी कनेक्टिविटी, इन्फ्रास्ट्रक्चर और कुशल मानव संसाधन हैं।

ग्वालियर को दिल्ली और उत्तरप्रदेश के बड़े बाजारों से जोड़ने के लिये लगभग 120 किलोमीटर आगरा-ग्वालियर हाईस्पीड कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। ग्वालियर पहले से ही देश के प्रमुख रेलमार्ग पर स्थित है। साथ ही आधुनिक एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है।

18 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि टीएमजेड में फिलहाल 24 कंपनियां 5500 करोड़ का निवेश कर रही है। इससे ग्वालियर अंचल के 18 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनेंगे।

पहले चरण में 90 एकड़ साडा और 70 एकड़ आइटी पार्क के पास प्रस्तावित है। निवेशकों की रुचि इतनी अधिक है कि वर्तमान में उपलब्ध भूमि की तुलना में आवेदन अधिक आ रहे हैं।

ऐसे में टेलीकाम मैन्युफैक्चरिंग जोन के पहले चरण के विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि की पहचान की जाएगी और आवश्यकता के अनुसार भूमि आवंटन बढ़ाया जाएगा।

बेंगलुरु रोड शो के माध्यम से और निवेश लाने का होगा प्रयास

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आगामी दिनों में बेंगलुरु में रोड शो किया जाएगा। इसके माध्यम से टीएमजेड में और निवेश लाने का प्रयास किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो टीएमजेड का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। इसमें फिलहाल 24 कंपनियां 5500 करोड़ का निवेश कर रही हैं और इससे अंचल के 18 हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा।