• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में इंटरनेशनल ठगी गिरोह का पर्दाफाश: मोहना के होटल में चल रहा था कॉल सेंटर, अमेरिकन नागरिकों को बनाते थे शिकार

पहली बार ऐसा हुआ है- जब ग्वालियर में हाइवे पर किसी होटल के कमरे में इस तरह का कॉ सेंटर पकड़ा गया है और यहां से अमेरिकन नागरिकों को ठगा जा रहा था।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 11:36:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 11:38:04 AM (IST)
ग्वालियर में इंटरनेशनल ठगी गिरोह का पर्दाफाश: मोहना के होटल में चल रहा था कॉल सेंटर, अमेरिकन नागरिकों को बनाते थे शिकार
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. यूएस कंपनी के एजेंट बनकर लोन दिलाने के नाम पर ऐंठते थे पैसे
  2. जूम एप से संपर्क कर गिफ्ट वाउचर्स के जरिए करते थे लाखों का फ्रॉड
  3. पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, विदेश में बैठे मुख्य सरगना की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर से अमेरिका के नागरिकों को ठगने वाली ठगों की गैंग के चार सदस्य पकड़े गए हैं। ग्वालियर-शिवपुरी हाइवे पर मोहना इलाके में बाकायदा होटल 'ज़ेनपथ' के अंदर इंटरनेशनल ठगी का कॉल सेंटर चल रहा था। जहां अलग-अलग शहरों के युवक कमरे में रहकर खुद को यूएस कंपनी का एजेंट बताकर अमेरिकन नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। फिर इनके साथ ठगी करते थे। इन लोगों ने सैंकड़ों लोगों के साथ ठगी की है।

पहली बार ऐसा हुआ है- जब ग्वालियर में हाइवे पर किसी होटल के कमरे में इस तरह का कॉ सेंटर पकड़ा गया है और यहां से अमेरिकन नागरिकों को ठगा जा रहा था। अब तक स्थानीय लोगों के साथ ही ठगी के मामले सामने आते थे, लेकिन यहां बैठकर अमेरिकन नागरिकों को ठगने की खबर ने पुलिस अधिकारियों के भी कान खड़े कर दिए। इस गैंग से पूछताछ जारी है। इस मामले में एफआईआर दर्ज की जा रही है।


naidunia_image

ऐसे करते थे ठगी

पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि यह लोग खुद को लैंडिंग क्लब अमेरिकन कंपनी का एजेंट बताते थे। अपना नाम भी वह बताते थे, जो अमेरिका में प्रचलित हैं। इसके बाद यह लोग अमेरिका के नागरिकों को लोन दिलाने का झांसा देते थे। यह जूम एप के जरिये अमेरिकन नागरिकों से बात करते थे। फिर लोन दिलाने का झांसा देकर उनसे उनका सिक्योरिटी नंबर, बैंकिंग डिटेल ले लेते थे।

इसके बाद वेरीफिकेशन के नाम पर कमीशन के रूप में इंटरनेशनल गिफ्ट वाउचर लेते थे। इसमें गूगल प्ले कार्ड, अमेरिकन एक्सप्रेस, बेस्ट बाय, एप्पल, बनीला वीजा व अन्य गिफ्ट वाउचर ले लेते थे। इन गिफ्ट वाउचर को यह लोग भारतीय रुपयों में अधिकृत प्लेटफार्म से बदलवा लेते थे। इसके बाद ठगे गए लोगों का न तो वीडियो काल उठाते थे, न उनके मैसेज का जवाब देते थे।