• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Invest in Gold: सोने में निवेश करना बढ़‍िया विकल्प, जाने किस तरह करें इन्वेस्ट

Invest in Gold: इन्वेस्टमेंट टूल के मुकाबले सोने को हमेशा से बेहतर जमा पूंजी मानी जाती है। लेकिन गोल्ड में किस तरह निवेश करें यहजाननाजरूरीहै।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 19 Jun 2023 09:39:27 AM (IST)Updated Date: Mon, 19 Jun 2023 10:17:33 AM (IST)
Invest in Gold: सोने में निवेश करना बढ़‍िया विकल्प, जाने किस तरह करें इन्वेस्ट

Invest in Gold: ग्वालियर.नईदुनिया प्रतिनिधि। सोना है सदा के लिए। सोना हमेशा से ही भारतीय निवेशकों की पहली पसंद रहा है। दूसरे इन्वेस्टमेंट टूल के मुकाबले सोने को हमेशा से बेहतर जमा पूंजी मानी जाती है। लेकिन गोल्ड में किस तरह निवेश करें यह जानना ज़रूर है। सोने में निवेश के भी कई आप्शन मौजूद हैं, कौन सा ऑप्शन अपनाना चाहिए यह जानना जरूरी है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट दीपेश जसेजा के मुताबिक ग्राहक किसी भी ज्वेलरी शाप में जाकर ठोस रुप से सोना खरीद सकते हैं। सोने की शुद्धता के लिए सरकार ने हालमार्किंग के नियमों को तय कर दिया है।देश के ज्यादातर लोग फिजिकल गोल्ड खरीदना पसंद करते हैं। अगर सोना खरीदते हैं तो आने वाले वक्त में इसमें बढ़िया रिटर्न की संभावना रहती है। हालांकि, फिजिकल गोल्ड को रखने की भी एक लिमिट होती है। सोने में निवेश का दूसरा बढ़िया विकल्प सोना ईटीएफ है। गोल्ड ईटीएफ एक ऐसा निवेश है, जिसका इस्तेमाल छोटी और लंबी अवधि के लिए किया जा सकता है। ईटीएफ जो सोने में निवेश करते हैं उनमें जोखिम नहीं होता और न ही स्टोरेज की आवश्यकता होती है।


गोल्ड बांड भी अच्छा विकल्प

सावरेन गोल्ड बान्ड सरकार जारी करती है। इसलिए इसमें सुरक्षा की गारंटी होती है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि राशि पर सालाना 2.50 फीसदी की एक निश्चित ब्याज दर के साथ आता है। ये ब्याज निवेशक के बैंक खाते में छमाही आधार पर जमा होता है। यह आनलाइन प्लेटफार्म के जरिए सोने में निवेश का एक तरीका है। यहां ग्राहक को ज्यादा रिटर्न मिलता है। इसका प्रदर्शन ईटीएफ से जुड़ा हुआ है।