• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

जीवाजी विश्वविद्यालय ने घोषित किए विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम, री-चेकिंग के लिए मिलेगा 7 दिन का समय

जीवाजी विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में एनईपी के अंतर्गत सितंबर 2026 में आयोजित स्नातक तृतीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं और बीएमएलटी परीक्षा शामिल ह...और पढ़ें

By Anil TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 06:13:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 06:13:52 PM (IST)
जीवाजी विश्वविद्यालय ने घोषित किए विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम, री-चेकिंग के लिए मिलेगा 7 दिन का समय

HighLights

  1. एनईपी और बीएमएलटी परिणाम घोषित
  2. आधिकारिक पोर्टल पर देखें अंकसूची
  3. री-चेकिंग के लिए मिलेंगे 7 दिन

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय ने विभिन्न स्नातक पूरक (सप्लीमेंट्री) परीक्षाओं एवं मेडिकल पाठ्यक्रम के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत आयोजित तृतीय वर्ष की परीक्षाओं तथा मेडिकल फैकल्टी के परीक्षा परिणामों को आधिकारिक रूप से जारी करते हुए परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन अंकसूची देखने का लिंक भी सक्रिय कर दिया है।

इन प्रमुख परीक्षाओं के जारी हुए परिणाम

विश्वविद्यालय द्वारा घोषित परिणामों में एनईपी के अंतर्गत सितंबर 2026 में आयोजित स्नातक तृतीय वर्ष की पूरक परीक्षाएं और बीएमएलटी परीक्षा शामिल हैं।

  • बीसीए (तृतीय वर्ष) पूरक परीक्षा
  • बीबीए (तृतीय वर्ष) पूरक परीक्षा
  • बीएससी (तृतीय वर्ष) स्वाध्यायी,प्राइवेट पूरक परीक्षा
  • बीकॉम (तृतीय वर्ष) स्वाध्यायी, प्राइवेट पूरक परीक्षा
  • बीएससी (होम साइंस) (तृतीय वर्ष) पूरक परीक्षा
  • बीएससी (तृतीय वर्ष) नियमित पूरक परीक्षा
  • बीएमएलटी (प्रथम वर्ष) पूरक परीक्षा (सितंबर 2024)

घोषित नतीजों में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, विशेष योग्यता और द्वितीय श्रेणी में सफलता प्राप्त की है।

ऑनलाइन देख सकेंगे अंकसूची

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छात्र अपनी आनलाइन अंकसूची देखने के लिए जीवाजी विश्वविद्यालय के आधिकारिक परिणाम पोर्टल ([https://univindia.com/JwgResult/adselcolclassnew.php,(https://univindia.com/JwgResult/adselcolclassnew.php) पर जा सकते हैं। परीक्षा परिणाम संशोधन के अधीन रखे गए हैं।

समय सीमा में करा सकेंगे उत्तर पुस्तिकाओं की रीचेकिंग

  • जो परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका का अवलोकन करना चाहते हैं या अंकसंवीक्षा कराना चाहते हैं, वे परिणाम घोषित होने की तिथि से सात दिनों के भीतर निर्धारित शुल्क के साथ विश्वविद्यालय कार्यालय में आवेदन जमा कर सकते हैं।
  • सात दिनों की अवधि समाप्त होने के बाद अगले तीन दिनों तक 200 रुपये के विशेष विलंब शुल्क के साथ आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इसके पश्चात किसी भी स्थिति में आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • जिन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम किसी कारणवश रोक दिए गए हैं, उन्हें विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद के निर्णयानुसार छह माह के भीतर आवश्यक दस्तावेज विश्वविद्यालय कार्यालय में प्रस्तुत करने होंगे।
  • छह महीने की समयावधि बीत जाने के बाद ऐसे प्रकरणों पर विचार करना संभव नहीं होगा।