• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • टीकमगढ़

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartik Aryan in Orchha: ओरछा की सड़कों पर चाट खाने पहुंचे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन

पर्यटन नगरी ओरछा में फिल्म भूल भुलैया-3 की शूटिंग के लिए आए अभिनेता कार्तिक आर्यन शनिवार को ओरछा की सड़कों पर नजर आए। आर्यन दोपहर के समय नगर के बीचों ...और पढ़ें

By Manish AsatiEdited By: anil tomar
Publish Date: Sun, 07 Jul 2024 08:05:15 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jul 2024 08:16:35 AM (IST)
Kartik Aryan in Orchha: ओरछा की सड़कों पर चाट खाने पहुंचे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन
फिल्‍म एक्‍टर कार्तिक आर्यन ओरछा में टिक्‍की खाते हुए

HighLights

  1. सेल्फी खिंचाने वालों की उमड़ी भीड़
  2. ओरछा में फिल्म भूल भुलैया-3 की हो रही है शूटिंग
  3. चाट भंडार पर आलू टिक्की और भेल का लुत्फ उठाया

नईदुनिया प्रतिनिधि. ओरछा। पर्यटन नगरी ओरछा में फिल्म भूल भुलैया-3 की शूटिंग के लिए आए अभिनेता कार्तिक आर्यन शनिवार को ओरछा की सड़कों पर नजर आए। आर्यन दोपहर के समय नगर के बीचों बीच झांसी मुख्य मार्ग पर राजू चाट भंडार पर चाट खाते हुए दिखाई दिए। इस दौरान उनके प्रशंसकों ने खूब सेल्फी लीं। कार्तिक आर्यन ने ओरछा में लोगों के साथ चाट का लुफ्त उठाते हुए अपने इंस्टाग्राम पर फोटो अपलोड की ।

गौरतलब है कि फिल्म भूल भुलैया 3 की शूटिंग चल रही है पर्यटन नगरी ओरछा में पर्यटन नगरी ओरछा में चल रही भूल भूलैया 3 की शूटिंग के लिये ओरछा पहुंचे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन एक चाट की दुकान पर चाट का लुत्फ उठाते हुए दिखाई दिये। कार्तिक आर्यन के आने का पता लगते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और सभी लोग सेल्फी खिंचाते हुए दिखाई दिये।


बता दे कि फिल्म भूलभूलैया-3 की शूटिंग पर्यटन नगरी ओरछा में चल रही है। ओरछा में प्राचीन धरोहरें और महल होने के कारण फिल्म के लिए ओरछा उपयुक्त है। इसीलिए फिल्म की शूटिंग के लिए ओरछा को तय किया गया है। पिछले तीन-चार दिन से ओरछा में फिल्म की शूटिंग चल रही है, जिसमें फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी यहां की ऐतिहासिक धरोहरों में फिल्म के कुछ अंश शूट कर रहे है।

शनिवार को शूटिंग से समय निकालकर अभिनेता कार्तिक आर्यन ओरछा मुख्य सड़क पर प्रसिद्ध राजू चाट भंडार पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने राजू चाट भंडार पर आलू टिक्की और भेल का लुत्फ उठाया। कार्तिक आर्यन के आने की खबर जैसे ही उनके प्रशंसकों को लगी। वैसे ही मौके पर हुजूम उमड़ पड़ा और सेल्फी खींचने वालों में होड़ मच गई। कार्तिक आर्यन ने भी चाट खाते खाते प्रशंसकों के साथ सेल्फी ली।