• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

खेल प्रशासन में शिवराज के बेटे कार्तिकेय की एंट्री: MP वॉलीबॉल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने, जल्द आएगी 'खेल नीति 2026'

रविवार को भोपाल स्थित केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में हुए चुनाव में उन्हें 2026-2030 के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव में प्रद...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 12 Oct 2026 03:56:59 PM (IST)Updated Date: Mon, 12 Oct 2026 04:00:43 PM (IST)
खेल प्रशासन में शिवराज के बेटे कार्तिकेय की एंट्री: MP वॉलीबॉल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने, जल्द आएगी 'खेल नीति 2026'

HighLights

  1. 2026-30 कार्यकाल के लिए नई कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन
  2. 'मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026' का ड्राफ्ट जल्द होगा जारी
  3. ग्वालियर के भूपेंद्र कांत कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त, खिलाड़ियों में उत्साह

डिजिटल टीम। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की चुनावी राजनीति से पहले खेल प्रशासन में एंट्री हो गई है। कार्तिकेय मध्य प्रदेश वॉलीबॉल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को भोपाल स्थित केन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान में हुए चुनाव में उन्हें 2026-2030 के कार्यकाल के लिए यह जिम्मेदारी सौंपी गई।

चुनाव में प्रदेश के 33 जिला संघों के प्रतिनिधि शामिल हुए। चुनाव अधिकारी एडवोके दिलीप मालवीय ने नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस एक्ट के नियमों के तहत सत्र 2026-2030 के लिए नई प्रबंध कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की।

जल्द जारी होगा 'मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026' का ड्राफ्ट

अध्यक्ष पद की कमान संभालने के बाद अपने पहले संबोधन में कार्तिकेय सिंह चौहान ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में वॉलीबॉल के समग्र विकास, खिलाड़ियों के प्रोत्साहन और जिला एसोसिएशनों को आर्थिक मदद देने के लिए जल्द ही 'मध्यप्रदेश वॉलीबॉल खेल नीति 2026' का ड्राफ्ट जारी किया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए एक मजबूत रोडमैप तैयार किया जा रहा है।


ग्वालियर के भूपेन्द्र कांत कार्यकारी सदस्य बने

इस चुनाव में ग्वालियर के भूपेन्द्र कांत को मध्यप्रदेश वॉलीबॉल एसोसिएशन में निर्विरोध कार्यकारी सदस्य चुना गया है। भूपेन्द्र कांत के प्रांतीय कार्यकारिणी में आने से ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश में वॉलीबॉल के खेल और खिलाड़ियों को एक नई दिशा व ऊर्जा मिलेगी। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ग्वालियर के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडेय ने बधाई दी है।

नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी

  1. अध्यक्ष: कार्तिकेय सिंह चौहान
  2. वरिष्ठ उपाध्यक्ष: अनवर खान
  3. उपाध्यक्ष: विधायक आशीष शर्मा एवं राम पांडे
  4. महासचिव: सतीश जोशी
  5. कोषाध्यक्ष: विशाल शर्मा
  6. संयुक्त सचिव: डीआर सिंह, राजेश शुक्ला
  7. कार्यकारिणी सदस्य: भूपेन्द्र कांत ग्वालियर, आशीष सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, मेरिट खिलाड़ी श्वेता शर्मा, कृष्णानंद रीवा