• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल को 3 नए स्टेशनों पर ठहराव: मुरैना, बिरारी और हिंडौन सिटी में रुकेगी ट्रेन, बदला शेड्यूल

इन नए ठहराव के कारण ट्रेन की समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है।

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 05 Oct 2026 08:32:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 05 Oct 2026 08:33:40 PM (IST)
खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल को 3 नए स्टेशनों पर ठहराव: मुरैना, बिरारी और हिंडौन सिटी में रुकेगी ट्रेन, बदला शेड्यूल

HighLights

  1. बिरारी, मुरैना और हिंडौन सिटी में अतिरिक्त स्टॉपेज
  2. 8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
  3. देखें खजुराहो और उदयपुर से रवानगी व पहुंचने का समय

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। यात्रियों की सुविधा और मांग को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो-उदयपुर सिटी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन के तीन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव देने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04141/04142 अब बिरारी, मुरैना और हिंडौन सिटी स्टेशन पर भी रुकेगी। इन नए ठहराव के कारण ट्रेन की समय-सारणी में भी बदलाव किया गया है।

शाम 5:50 बजे पहुंचेगी उदयपुर सिटी

रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी खजुराहो से रात 8 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बिरारी स्टेशन पर रात 11:05 से 11:07 बजे, ग्वालियर रात 2:40 बजे, मुरैना रात 3:10 से 3:12 बजे और हिंडौन सिटी सुबह 8:04 से 8:06 बजे रुकेगी। इसके बाद ट्रेन निर्धारित स्टेशनों से होते हुए शाम 5:50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।


ट्रेन टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर और दरियागंज होते हुए रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो उदयपुर से रात 10 बजे रवाना होगी। ट्रेन हिंडौन सिटी पर सुबह 7:00 से 7:02 बजे, मुरैना पर सुबह 10:40 से 10:42 बजे, ग्वालियर पर सुबह 11:32 से 11:34 बजे और बिरारी पर शाम 4:23 से 4:25 बजे तक रुकेगी। इसके बाद ट्रेन टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर और दरियागंज होते हुए रात 8:45 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

रेलवे ने बताया कि खजुराहो से उदयपुर जाने वाली ट्रेन प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को संचालित होगी। वहीं उदयपुर सिटी से खजुराहो जाने वाली ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी। यह फेस्टिवल स्पेशल सेवा 8 अक्टूबर से 20 नवंबर 2026 तक निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित की जाएगी। नए ठहराव मिलने से मुरैना और हिंडौन सिटी के यात्रियों को सीधे इस ट्रेन से खजुराहो, ग्वालियर, झांसी और उदयपुर की यात्रा की सुविधा मिलेगी।