ग्वालियर के लधेड़ी अस्पताल में न डॉक्टर न स्टाफ, महिला बोली- सीएमएचओ- मंत्री सबको बता चुके
महिला वीडियो में यह कहते हुए दिख रही है कि यहां कोई पर्चे नहीं बन रहे कोई नहीं है।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 11:53:04 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 11:55:14 AM (IST)
लधेड़ी अस्पताल में कोई स्टाफ नहीं महिला घूमते हुए वीडियोग्रेब।HighLights
- वीडियो में सामने आई स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत
- लाखों के रेनोवेशन के बावजूद डॉक्टर पदस्थ नहीं
- एक्स-रे और प्रसूता वार्ड तैयार, पर सुविधाएं ठप
नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। लधेड़ी अस्पताल में बुधवार को कोई डॉक्टर नहीं था, यहां मरीज भी नहीं आ रहे क्योंकि कोई डॉक्टर ही नहीं है। स्टाफ भी नहीं दिखा। गुरुवार को लधेड़ी अस्पताल का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें स्टाफ व डॉक्टर की पूछने पर वहां मौजूद महिला कुछ नहीं बता पा रही है।
अब मरीजों को कब तक दें जवाब
वह वीडियो में यह कहते हुए दिख रही है कि यहां कोई पर्चे नहीं बन रहे कोई नहीं है, इसको लेकर कई बार सीएमएचओ व मंत्री को बता दिया है, अब मरीजों को कब तक जवाब दें।
लधेड़ी अस्पताल में हाल ही में लाखों का रेनोवेशन का काम किया गया है, अब हालात यह है कि कोई डॉक्टर ही यहां पदस्थ नहीं है।
यहां बाहर मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक का बोर्ड लगवा दिया गया है जबकि यहां डॉक्टर न इलाज यह स्थिति बनी हुई है। स्वास्थ्य सेवाओं का ऐसा हाल जबकि यहां एक्स-रे मशीन है, यहां प्रसूताओं के भर्ती होने का इंफ्रा तैयार है लेकिन डॉक्टर की पदस्थापना न होने से सब ठप पड़ा हुआ है।