• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Gwalior: राजू बनकर इमरान ने मंदिर में शादी की, फिर इस्लाम कबूल कराया

Love Jihad in Gwalior: धर्म परिवर्तन कराने वाले मौलाना व दो देवरों के अलावा सास के साथ आए दो लोगों ने भी किया दुष्कर्म।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Mon, 25 Apr 2022 07:58:21 AM (IST)Updated Date: Mon, 25 Apr 2022 07:58:21 AM (IST)
Love Jihad in Gwalior: राजू बनकर इमरान ने मंदिर में शादी की, फिर इस्लाम कबूल कराया

Love Jihad in Gwalior: ग्वालियर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। ग्वालियर जिले की डबरा तहसील के जंगीपुरा में लव जिहाद का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 26 वर्षीय हिंदू युवती को सात माह तक मुस्लिम परिवार ने बंधक बनाकर रखा। इनके चंगुल से मुक्त होने के बाद शनिवार को युवती बड़ी बहन के साथ महिला थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इमरान ने राजू जाटव बनकर शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से उससे शादी की थी। बाद में उसके मुस्लिम होने का पता चला तो उसने इस्लाम कबूल करने के लिए मजबूर किया। मौलाना ओसामा ने इस्लाम कबूल कराने के बाद उसका इमरान के साथ निकाह कराया। उसी रात मौलाना ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

निकाह के बाद से यह लोग उसके साथ मारपीट करने लगे और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। सास की मौजूदगी में दोनों देवरों पुन्नी व अमन ने भी युवती से दुष्कर्म किया। इसके साथ ही सास सुग्गा बेगम के साथ आए दो लोगों ने भी उसके साथ गलत काम किया। महिला थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, दुष्कर्म व बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया है। डबरा पुलिस ने मुख्य आरोपित इमरान और उसकी मां सुग्गा बेगम को हिरासत में ले लिया गया है। देवर अमन और पुन्नी की तलाश शुरू कर दी है।


ग्वालियर की नवग्रह कालोनी गोल पहाड़िया निवासी युवती ने महिला थाने में आपबीती बयां करते हुए बताया कि एक जनवरी 2021 को राजू जाटव से मुलाकात हुई। उसने खुद को जंगीपुरा मदरसे के पास डबरा का रहने वाला बताया था। 15 जून को राजू गाड़ी से डबरा ले गया, जहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ गलत काम किया। वह गर्भवती हो गई। राजू की मां ने उससे कहा कि वह दोनों की शादी करा देगी। अगर शादी से पहले बच्चे को जन्म दिया तो दोनों घरों की बदनामी होगी। यह कहकर आरोपित ने उसका गर्भपात करा दिया।

राजू ने 18 सितंबर को शीतला माता मंदिर में उसके साथ शादी की। उसी रात सिटी सेंटर स्थित एक होटल में इन लोगों ने शादी की पार्टी दी। शादी के बाद राजू उसे घरवालों से मिलाने के लिए ले गया, तब उसे पता चला कि राजू मुस्लिम है, उसका असली नाम इमरान है। उसके बाद आरोपित ने मौलाना ओसामा को घर बुलाया। उसने बताया कि यह शादी मान्य नहीं है। तुम्हें पहले इस्लाम कबूल करना पड़ेगा और उसके बाद इमरान उर्फ राजू से निकाह करना पड़ेगा। चूंकि युवती के माता-पिता ने उससे नाता तोड़ लिया था, इसलिए उसके पास इनकी बात मानने के अलावा दूसरा रास्ता नहीं था। निकाह कराने के बाद मौलाना ओसामा को इमरान युवती के कमरे में छोड़ गया। मौलाना ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसके देवर अमन व पुन्नी ने भी उसके साथ गलत काम किया।