• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 26, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Love Jihad in Gwalior: पुलिस ने मौलाना ओसामा को पकड़ने के लिए डबरा व शहर में दी दबिश

Love Jihad in Gwalior: लव जिहाद के मामले में पुलिस का पूरा फोकस मुख्य आरोपित के भाइ अमन व मौलाना ओबामा की गिरफ्तारी पर पूराफोकसहै।

By anil.tomarEdited By: anil.tomar
Publish Date: Tue, 26 Apr 2022 10:07:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 26 Apr 2022 10:07:39 PM (IST)
Love Jihad in Gwalior: पुलिस ने मौलाना ओसामा को पकड़ने के लिए डबरा व शहर में दी दबिश

- पीड़िता के पुलिस की सुरक्षा में धारा 164 के तहत न्यायालय में बयान हुए

Love Jihad in Gwalior: ग्वालियर. नईदुनिया प्रतिनिधि। लव जिहाद के मामले में पुलिस का पूरा फोकस मुख्य आरोपित के भाइ अमन व मौलाना ओबामा की गिरफ्तारी पर पूरा फोकस है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में नामजद आरोपित की तलाश में डबरा व शहर में पुलिस पार्टियों ने दबिश दी। आरोपित अब तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पाये हैं। पुलिस आरोपित को पकड़ने के लिए उनके नजदीकी रिश्तेदारों पर दवाब बना रही है। दूसरी तरफ पुलिस की निगरानी में मंगलवार को पीड़िता के कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान हुए। हिंदू संगठनों ने आरोपित को गिरफ्तार करने के लिये दो दिन का समय दिया है। उसके बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। पुलिस मुख्य आरोपित इमरान सहित दो लोगों को पकड़कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज चुकी है।

26 साल की युवती ने महिला थाने में तीन दिन पूर्व लिखित शिकायत की थी। उसकी कुछ समय पहले राजू जाटव से मित्रता हुई थी। आरोपित ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर घरवालों से मिलाने के लिए डबरा ले गया। जहां उसने उसके कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाकर उसके गलत काम किया। वह गर्भवती हो गई। आरोपित व उसकी मां सुग्गा ने गोलियां खिलाकर उसका गर्भ गिरा दिया। उसके बाद शीतला माता मंदिर में उससे हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। उसी दिन शहर के एक होटल में पार्टी भी दी। आरोपित उसे अपने घर जंगीपुरा डबरा ले गया। जहां पहुंचकर उसे पता चला कि आरोपित असली नाम इमरान है और मुस्लिम है। उसके बाद आरोपित व उसके घरवालों ने उससे इस्लाम कबूल कर मौलाना ओबामा ने उसका निकाह कराया। मौलाना ने उसे पाक साफ करने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया। और उसके बाद देवल पुन्नाी व अमन ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। सास सुग्गा बैगम दो बाहर के लोगों को लेकर उन लोगों ने भी दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच के लिए डबरा भेज दिया। पुलिस ने राजू उर्फ इमरान सहित दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बना आरोपित का मकान ध्वस्त कर दिया। और सामान जब्त कर लिया।


मौलाना की गिरफ्तारी के लिए दवाब- लव जिहाद के मामले को लेकर आरोपित मौलाना ओबामा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर हिंदू संगठन दवाब बना रहे हैं। मौलाना मस्जिद में रहता था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी जन्मकुंडली निकाल रही है। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि मौलाना ने इस तरीके से अन्य युवतियों को तो अपना शिकार तो नहीं बनाया है।

आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रहीं हैं

नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए डबरा व महिला थाने की टीमें अलग-अलग टीमं दबिशें दी रही हैं। रात में ही उनके नजदीकी रिश्तेदारों के यहां तलाश किया गया। जल्द ही शेष बचे आरोपित को पकड़ लिया जाएगा।

अमित सांघी, एसएसपी