• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

कूनो नेशनल पार्क में साढ़े आठ करोड़ की लागत से रिजॉर्ट बनाएगा मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग

पर्यटकों को यहां निजी रिजॉर्ट में रुकना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है। ऐसे में अब पर्यटन विकास निगम द्वारा स्वयं का रिसार्ट तैयार किया जा रहा है।

By Priyank SharmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Wed, 18 Mar 2026 07:34:57 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Mar 2026 08:21:24 AM (IST)
कूनो नेशनल पार्क में साढ़े आठ करोड़ की लागत से रिजॉर्ट बनाएगा मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग
कूनो नेशनल पार्क की फाइल फोटो।

HighLights

  1. चीतों की संख्या में वृद्धि के बाद अब पर्यटन बढ़ाने की कवायद
  2. यहां पर्यटकों के लिए कॉटेज, वेलनेस सेंटर भी बनाए जाएंगे
  3. अभी कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का किया जाता है संचालन

प्रियंक शर्मा, नईदुनिया ग्वालियर। श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में चीतों की संख्या 50 होने के बाद अब यहां पर्यटन बढ़ाने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए अब मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम कूनो में आठ करोड़ 43 लाख रुपये की लागत से नया रिजॉर्ट तैयार करने जा रहा है। इस रिजॉर्ट में पर्यटकों के लिए नए काटेज तैयार किए जाएंगे।

वेलनेस सेंटर, बाउंड्रीवाल, पार्किंग, पानी व सीवेज निकासी के साथ ही पार्क भी विकसित किया जाएगा। चूंकि कूनो में बड़ी संख्या में चीते खुले जंगल में घूम रहे हैं। बोत्सवाना से लाए गए नौ चीतों के अलावा यहां जन्मे शावक भी भविष्य में जंगल में विचरण करते नजर आएंगे। ऐसे में अब पर्यटन विकास निगम ने भी पर्यटकों को ठहराने की कवायद शुरू की है।


कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट

पर्यटन विकास निगम ने ये कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया की शुरू कर दी है। वर्तमान में कूनो में निजी रिजॉर्ट और रिट्रीट का संचालन हो रहा है। पर्यटन विकास निगम द्वारा पीपीपी मॉडल पर कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट का संचालन किया जाता है। ये भी नवंबर से लेकर सिर्फ मार्च माह तक रहता है। इसे टेंट सिटी के रूप में संचालित किया जाता है, जो अस्थायी रहती है।

गर्मी का सीजन आने पर इस टेंट सिटी को हटा लिया जाता है। ऐसे में पर्यटकों के पास ठहरने का विकल्प बहुत कम बचता है। पर्यटकों को यहां निजी रिसार्ट में रुकना पड़ता है, जो काफी महंगा होता है। ऐसे में अब पर्यटन विकास निगम द्वारा स्वयं का रिसार्ट तैयार किया जा रहा है। पूर्व में पर्यटन विकास निगम द्वारा कूनो पालपुर जंगल सफारी का संचालन किया जाता है।

यहां सिर्फ आठ कमरे मौजूद हैं। अब इसी से लगभग डेढ़ किमी के फासले पर नया रिसार्ट तैयार किया जाएगा। टेंडर के बाद इसको तैयार करने के लिए नौ माह की समय सीमा तय की गई है। इसमें कॉटेज भी लकड़ी के तैयार किए जाएंगे, ताकि मौसम का ज्यादा प्रभाव न पड़े।

वेलनेस सेंटर और पार्क बनेगा

कूनो में पर्यटकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग द्वारा नया रिजॉर्ट तैयार किया जाएगा। ये अभी प्लानिंग के चरण में है और इसके टेंडर भी जारी किए गए हैं। जल्द ही आगामी प्रक्रिया की जाएगी। - नितिन कटारे, रीजनल मैनेजर, मप्र पर्यटन विभाग