• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर में शनिवार को गुल रहेगी बिजली: फीडरों पर चलेगा मेंटेनेंस, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

नगर संभाग पूर्व और केंद्रीय नगर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों पर कार्य किया जाएगा।

By Digital DeskEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 07:58:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 07:59:49 PM (IST)
ग्वालियर में शनिवार को गुल रहेगी बिजली: फीडरों पर चलेगा मेंटेनेंस, जानें कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित

HighLights

  1. सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा पावर कट
  2. पूर्व और केंद्रीय संभाग के दर्जनों इलाके होंगे प्रभावित
  3. लक्ष्मीगंज और सीपी कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बत्ती बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा फीडरों पर आवश्यक रखरखाव एवं सुधार कार्य किए जाने के कारण शनिवार को शहर के कई इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। नगर संभाग पूर्व और केंद्रीय नगर संभाग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न फीडरों पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक तथा कुछ क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे तक बिजली बंद रहेगी।

नगर संभाग पूर्व के प्रभावित क्षेत्र

11 केवी गालव पार्क फीडर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक गालव पार्क, गुरुकृपा, छावरी मार्केट, विकमपुरा, देवपुंडीयाधाम आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी। वहीं 11 केवी ब्लू लोटस-दो फीडर से संबंधित क्षेत्र और शिवाजी नगर प्रभावित रहेंगे। 11 केवी बास्टन कालेज फीडर से एमपी सिटी कालेज, माडल टाउन, सिरोल गांव, बास्टन कालेज, एमपीबी कालोनी आदि क्षेत्रों में इसी अवधि में बिजली बंद रहेगी।


33 केवी एमइएस फीडर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक सीवेज प्लांट लाल टिपारा, सिविल अस्पताल एवं संबंधित क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। 11 केवी सीपी कालोनी फीडर से सीपी कालोनी, हक्सर कालोनी, शीतला कालोनी, सात नंबर चौराहा आदि क्षेत्रों में सप्लाई बंद रहेगी। इसी तरह 11 केवी एसएलपी कालेज फीडर से एसएलपी कालेज के आसपास का क्षेत्र, शूरी नगर, लाल साहब का बगीचा, लोचन नगर और आदित्य नगर।

11 केवी बंशीपुरा फीडर से बंशीपुरा, महेशपुरा, परसादीपुरा, सूर्यापुरा, लाल टिपारा, हाथीखाना, तिकोनिया, गौशाला, संकट मोचन नगर और केशव विहार प्रभावित होंगे। 11 केवी गोशाला फीडर से बंशीपुरा, गौशाला, लोचन नगर, लाल साहब का बगीचा आदि तथा 11 केवी खटीक मोहल्ला फीडर से खटीक मोहल्ला, कंपनी बाग रोड, मीट मार्केट, न्यू दुर्गा कालोनी और रिसाला बाजार आदि क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

लक्ष्मीगंज में भी प्रभावित रहेगी सप्लाई

केंद्रीय नगर संभाग के रामद्वारा फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कार्य किया जाएगा। इस दौरान रामद्वारा, हरे शिव, एबी रोड, सात भाई की गोठ, टोपेवाला मोहल्ला, नारायण कालोनी, सांडे बाबा की बगिया, जच्चा खाना, बाई साहब की परेड, लक्ष्मीगंज एबी रोड, प्रिया ब्रेड फैक्ट्री, नगर निगम वर्कशाप, पाटनकर का बाड़ा और ढोली बुआ का पुल आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।