• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, खजुराहो से रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर-झांसी में होगा ठहराव

त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो और रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

By Vikram Singh TomarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 06:50:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 06:50:02 PM (IST)
त्योहारों पर रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, खजुराहो से रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, ग्वालियर-झांसी में होगा ठहराव
खजुराहो से रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. त्योहार पर खजुराहो-रुंधी के बीच चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
  2. आज से शुरू होगा संचालन, दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे लगाएगी ट्रेन
  3. वापसी में भी ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने खजुराहो और रुंधी के बीच फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01829/01830 खजुराहो-रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल दोनों दिशाओं में 15-15 फेरे लगाएगी। ट्रेन 15 अक्टूबर से 17 नवंबर तक खजुराहो से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और रविवार को चलेगी।

वहीं रुंधी से 16 अक्टूबर से 18 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इसका संचालन होगा। गाड़ी संख्या 01829 खजुराहो-रुंधी फेस्टिवल स्पेशल खजुराहो से शाम पांच बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह छह बजे रुंधी पहुंचेगी। इस दौरान ट्रेन छतरपुर, खरगापुर, टीकमगढ़, दैलवारा, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, दतिया, डबरा, ग्वालियर, मुरैना, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन और कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव लेगी। ग्वालियर में ट्रेन रात 11:43 बजे पहुंचेगी और 11:45 बजे रवाना होगी।


वापसी में गाड़ी संख्या 01830 रुंधी-खजुराहो फेस्टिवल स्पेशल रुंधी से शाम 6:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 6:05 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ग्वालियर स्टेशन पर इसका ठहराव रात 10:50 से 10:52 बजे तक रहेगा। वापसी में भी ट्रेन निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए संचालित होगी। रेलवे के अनुसार इस विशेष ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, इनमें पांच शयनयान, 12 सामान्य श्रेणी, एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी और दो एसएलआरडी कोच शामिल हैं।