• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर: ईंट भट्टे पर वृद्ध चौकीदार की बेरहमी से हत्या, सोते समय डंडे और पत्थर से किए ताबड़तोड़ वार

हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं, झांसी रोड थाना प्रभारी बोले- जल्द मामले का खुलासा कर देंगे।

By amit mishraEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 09:32:57 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 09:43:43 AM (IST)
ग्वालियर: ईंट भट्टे पर वृद्ध चौकीदार की बेरहमी से हत्या, सोते समय डंडे और पत्थर से किए ताबड़तोड़ वार
एआई से बना चित्र।

HighLights

  1. झोपड़ी में मिला लहुलूहान शव
  2. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं
  3. पुलिस जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के झांसी रोड इलाके में ईंट भट्टे पर काम करने वाले वृद्ध चौकीदार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वृद्ध के सिर में डंडे और पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए गए। सिर और मुंह में कई जगह चोट लगी हैं। हत्या किसने की और क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है।

झांसी रोड इलाके में प्यारेलाल का ईंट का भट्टा है। यहां लंबे समय से छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का रहने वाला वृद्ध परदेसी बाबा चौकीदारी करता था। उसे सभी इसी नाम से बुलाते थे। वह सालों पहले यहां आ गया था। यहीं एक झोपड़ी बना ली थी। शाम करीब चार बजे शव झोपड़ी में ही पड़ा मिला।


सिर से खून की धार बह रही थी। लाश के पास एक डंडा पड़ा मिला है। इस पर खून भी लगा है। पुलिस का कहना है इसी से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार किए गए हैं। पास में पत्थर भी मिला है। जिस पर भी खून है। मुंह पर भी चोट के निशान हैं।

सोते समय हुआ वार

जिस स्थिति में लाश मिली है। उससे यह लग रहा है कि सोते समय ही वार किया गया है। इसके बाद वह उठ नहीं सका। इसके बाद आरोपी यहीं डंडा छोड़कर भाग गए। यह भी आशंका है कि हो सकता है बदमाश चोरी या लूट की नीयत से यहां आए हों। नींद खुली तो हमला कर दिया हो। थाना प्रभारी झांसी रोड शक्ति सिंह यादव ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर देंगे।