चरित्र संदेह से आहत विवाहिता ने दी जान, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज
सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Publish Date: Fri, 20 Nov 2026 10:48:34 AM (IST)Updated Date: Fri, 20 Nov 2026 10:49:02 AM (IST)
HighLights
- महाराणा प्रताप नगर में विवाहिता ने लगाई फांसी
- संजीव कुशवाह ने पत्नी के चरित्र पर जताया था शक
- मर्ग जांच के बाद पति पर दर्ज हुआ प्रकरण
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर में बीती 13 अप्रैल की रात 20 वर्षीय रामसखी ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
पति ने जताया था चरित्र पर संदेह
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 12 और 13 अप्रैल की दरमियानी रात पति संजीव कुशवाह ने पत्नी के चरित्र पर संदेह जताया था। इसी बात से आहत होकर रामसखी ने यह आत्मघाती कदम उठाया। मर्ग जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पति संजीव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।
दंगियापुरा में रात को घर से नकदी और गहने पार
जिले के बेहट थाना क्षेत्र के दंगियापुरा में 18 नवंबर की रात चोरों ने घर से नकदी व सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। जगदीश परिहार पत्नी व छोटे बेटे के साथ बाहर सो रहे थे। चोर दीवार में नाकाम रहने पर छत से घुसे और कमरा बंद कर दिया। सुबह पड़ोसी की मदद से घर में जाने पर चोरी का पता चला। नकदी-जेवर का बक्सा पास के खेत में मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट व डाग स्क्वाड के साथ जांच शुरू कर दी है।