ग्वालियर में पप्पू राय मर्डर केस का मास्टरमाइंड कांग्रेस नेता बृजेश राय भाेपाल से गिरफ्तार
प्राेपर्टी डीलर पप्पू राय हत्याकांड में आज पुलिस ने मास्टरमाइंड बृजेश राय काे भाेपाल से गिरफ्तार कर लिया है।
By vikash.pandey
Edited By: vikash.pandey
Publish Date: Wed, 22 Dec 2021 03:31:29 PM (IST)
Updated Date: Wed, 22 Dec 2021 03:31:29 PM (IST)

ग्वालियर, नईदुनिया प्रतिनिधि। प्राेपर्टी डीलर पप्पू राय हत्याकांड में आज पुलिस ने मास्टरमाइंड बृजेश राय काे भाेपाल से गिरफ्तार कर लिया है। आराेपित के भाई पंकज राय सहित अन्य आराेपिताें काे पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है। पुलिस अब बृजेश राय काे ग्वालियर लेकर आ रही है। जिससे उससे पूछताछ कर इस केस से जुड़ी अन्य अनसुलझी गुत्थियाें काे सुलझाया जा सके।
गाैरतलब है कि बहाेड़ापुर आनंद नगर में प्राेपर्टी डीलर एवं जिम संचालक पप्पू राय की गाेली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिसिया पड़ताल में पता चला कि हत्याकांड का तानाबाना पंकज राय एवं कांग्रेस नेता बृजेश राय ने रची थी। जबकि हत्याकांड काे अंजाम देने के लिए शूटराें काे हायर किया गया था। इस मामले में पुलिस ने पंकज राय, दाे शूटर एवं अन्य दाे लाेगाें काे पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पंकज से पूछताछ में पता चला कि प्राेपर्टी काे लेकर उनके और पप्पू राय के बीच विवाद चल रहा था। साथ ही पप्पू राय कई बार उसकी कई जगह बेइज्जती भी कर चुका था। पुलिस काे इस मामले में आखिरी आराेपित कांग्रेस नेता बृजेश राय की तलाश थी। इसी दाैरान पुलिस काे पता चला कि बृजेश राय भाेपाल में छिपा हुआ है। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम बृजेश राय काे पकड़ने के लिए भाेपाल रवाना हुई। पुलिस अब बृजेश काे गिरफ्तार करके ग्वालियर ला रही है। जिससे उससे इस मामले में पूछताछ कर अन्य जानकारियां हासिल की जा सके। गाैरतलब है कि मृतक और आराेपित दाेनाें पक्ष ही जमीन के काराेबार से जुड़े थे।