• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

मथुरा यार्ड रीमॉडलिंग: 4 से 11 अक्टूबर तक ग्वालियर रूट की ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द तो कई के बदले मार्ग

इसके चलते कुछ ट्रेनों को रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदलेगा, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। रेलवे ने चार से 11 अक्ट...और पढ़ें

By Vikram Singh TomarEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 03 Oct 2026 08:46:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 03 Oct 2026 08:47:40 PM (IST)
मथुरा यार्ड रीमॉडलिंग: 4 से 11 अक्टूबर तक ग्वालियर रूट की ट्रेनें प्रभावित, कई रद्द तो कई के बदले मार्ग

HighLights

  1. पलवल-मथुरा रेलखंड पर इंफ्रास्ट्रक्चर का काम
  2. कई प्रमुख ट्रेनों के रूट बदले और री-शेड्यूल हुए
  3. मेमू और पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी रद्द

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मथुरा जंक्शन और भूतेश्वर स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग का काम शुरू होने से ग्वालियर से होकर गुजरने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। आगरा मंडल के पलवल-मथुरा रेलखंड में अप, डाउन, तीसरी, चौथी और अलवर लाइन को अलग-अलग करने के लिए यह काम किया जा रहा है।

इसके चलते कुछ ट्रेनों को रास्ते में रेगुलेट किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदलेगा, जबकि कुछ ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलेंगी। रेलवे ने चार से 11 अक्टूबर के बीच प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी की है।

ग्वालियर के यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण बदलाव

  • गाड़ी संख्या 11078 जम्मू तवी-पुणे नौ अक्टूबर को नई दिल्ली से मथुरा होकर आगरा कैंट जाने के बजाय नई दिल्ली-गाजियाबाद-मितावली-आगरा कैंट होकर चलेगी। इस ट्रेन को रेलवे ने चार से नौ अक्टूबर तक अधिकतम 90 मिनट तक रेगुलेट करने की भी सूचना दी है।

  • गाड़ी संख्या 12190 निजामुद्दीन-जबलपुर 10 अक्टूबर को मथुरा होकर आगरा कैंट जाने के बजाय गाजियाबाद-मितावली होकर आगरा कैंट पहुंचेगी। चार से नौ अक्टूबर के बीच यह ट्रेन अधिकतम 30 मिनट रेगुलेट हो सकती है।
  • गाड़ी संख्या 12716 अमृतसर-नांदेड चार से नौ अक्टूबर के बीच 25 मिनट तक रेगुलेट की जाएगी। 10 अक्टूबर को इसे 120 मिनट री-शेड्यूल किया गया है।
  • गाड़ी संख्या 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी 10 अक्टूबर को मथुरा के बजाय मेरठ सिटी-खुर्जा-मितावली-आगरा कैंट होकर चलेगी। इस ट्रेन को चार से नौ अक्टूबर के बीच 70 मिनट तक रेगुलेट किया जा सकता है।
  • गाड़ी संख्या 19326 अमृतसर-इंदौर चार और आठ अक्टूबर को अधिकतम 85 मिनट तक रेगुलेट की जाएगी। वहीं अमृतसर-नागपुर 22126 ट्रेन चार अक्टूबर को 85 मिनट तक रेगुलेट होगी।
  • कुछ ट्रेनें होंगी रद

    यार्ड रीमाडलिंग के अंतिम चरण में 10 अक्टूबर को आगरा कैंट-पलवल और पलवल-आगरा कैंट की ट्रेनें 01941 और 01942 निरस्त रहेंगी। इसी दिन आगरा कैंट-रुंधी और रुंधी-आगरा कैंट की 01943 और 01944 ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। ग्वालियर के लिए महत्वपूर्ण भिवानी-मथुरा 14725 ट्रेन नौ और 10 अक्टूबर व मथुरा-भिवानी 14726 ट्रेन 10 और 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। इसके अलावा मथुरा-सवाई माधोपुर और सवाई माधोपुर-मथुरा की 54794 और 54793 ट्रेनें भी नौ से 11 अक्टूबर के बीच प्रभावित रहेंगी।

    खजुराहो-मथुरा रूट की ट्रेनों पर भी असर

    मथुरा-भिवानी ट्रेन चार से सात अक्टूबर तक 115 मिनट और आठ से नौ अक्टूबर तक 240 मिनट री-शेड्यूल रहेगी। मथुरा-सवाई माधौपुर ट्रेन चार से नौ अक्टूबर तक 80 मिनट तक री-शेड्यूल होगी। मथुरा-बाड़मेर ट्रेन आठ अक्टूबर को एक घंटे री-शेड्यूल की जाएगी। इसके अलावा निजामुद्दीन-इंदौर, निजामुद्दीन-दुर्ग और विशाखापट्टनम-अमृतसर सहित कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।