• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर मदरसा मामला: सनातन सेना ने जिला पंचायत CEO को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर हो FIR दर्ज

सनातन सेना ने इस मामले में राजनीतिक दबाव का भी आरोप लगाया और तत्काल एफआइआर दर्ज करने की मांग की।

By Varun SharmaEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 08:36:12 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 08:36:45 AM (IST)
ग्वालियर मदरसा मामला: सनातन सेना ने जिला पंचायत CEO को सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर हो FIR दर्ज
सीईओ  को  ज्ञापन  देते  संस्था  के  सदस्य। नईदुनिया

HighLights

  1. मासूम बच्चों से क्रूरता पर भड़की सनातन सेना
  2. रेस्क्यू के बाद बयानों में हुआ मारपीट का खुलासा
  3. जांच प्रभावित करने की कोशिश का लगाया आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। एजी ऑफिस के पास स्थित मदरसा दारूल कुरआन में बालक व बालिकाओं को प्रताड़ित करने व मारपीट के मामले में सनातन सेना के पदाधिकारियों ने बुधवार को प्रशासनिक जांच कमेटी के अध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत से मुलाकात की।

यहां सीईओ को ज्ञापन भी सौंपा गया जिसमें मांग की गई कि मदरसा मामले में बाल अधिकार संरक्षण आयोग और बाल कल्याण समिति अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है जिसमें दोषियों को लेकर स्पष्ट उल्लेख किया गया है।

मदरसे में बच्चों के साथ की जाती थी क्रूरता

मदरसे के तीन से चार लोग बालक व बालिकाओं के साथ मारपीट करते थे और क्रूरता की जाती थी। वहीं सनातन सेना ने इस मामले में राजनीतिक दबाव का भी आरोप लगाया और तत्काल एफआइआर दर्ज करने की मांग की। सीईओ की ओर से संस्था के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया गया है।


26 बच्चों को किया गया था रेस्क्यू

मप्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष निवेदिता शर्मा ने अधिकारियों के साथ कुछ दिनों पहले एजी ऑफिस स्थित मदरसे पर छापा मारा था, जहां से 26 बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। मौके पर पूछताछ में पता चला कि बच्चियों के साथ मारपीट की जाती थी और पढ़ाई से दूर रखा जाता था। खाना भी पूरा नहीं दिया जाता था। इसी तरह बालकों के साथ भी मारपीट की जाती थी। सभी बच्चों को बालक व बालिका गृह में भेजा गया, जहां उनके बयानों में सामने आया कि मदरसे में बाजी नजमा, साबिर और अनस मारपीट करते थे। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने अपनी जांच की और बच्चों की काउंसिलिंग की।

बनाई गई है जांच कमेटी

काउंसिलिंग में भी बच्चियों ने मारपीट की बात दर्ज कराई। कुछ दिनों में बच्चों को पूरी प्रक्रिया के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में बाल कल्याण समिति ने भी मारपीट की पुष्टि कर रिपेार्ट दे दी है। इस मामले में जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई है जो सभी बिंदुओं पर जांच करेगी।

सनातन सेना के अध्यक्ष भगवती शुक्ला ने आरोप लगाया कि इस जांच को प्रभावित करने के उद्देश्य से भोपाल के कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा लगातार सार्वजनिक बयान दिए जाने एवं कथित रूप से अधिकारियों पर दबाव बनाने का प्रयास है। नाबालिग बच्चों से जुड़ा यह अत्यंत गंभीर मामला है। इस मामले में जल्द कार्रवाई हो।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।