• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vande Bharat Train: बंदरों की लड़ाई ने करा दिया वंदे भारत ट्रेन को लेट

धौलपुर व हेतमपुर स्‍टेशन के बीच चंबल पुल पर बंदरों के दो गुटों के बीच में लडाई हुई। लडाई के दौरान रेलवे की ओएचई लाइन ट्रिप हो गई। इस वजह से लाइन में क...और पढ़ें

By Priyank SharmaEdited By: anil tomar
Publish Date: Wed, 13 Nov 2024 11:59:04 AM (IST)Updated Date: Wed, 13 Nov 2024 12:30:31 PM (IST)
Vande Bharat Train: बंदरों की लड़ाई ने करा दिया वंदे भारत ट्रेन को लेट
बंदरों की लडाई से ओएचई लाइन हुई ट्रिप, वंदे भारत ट्रेन हुई लेट। फाइल फोटो।

HighLights

  1. बंदरों की लड़ाई में ओएचई लाइन ट्रिप।
  2. 49 मिनट देरी से आई वंदे भारत ट्रेन।
  3. महाकौशल व पैसेंजर ट्रेन भी रुकी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। हेतमपुर-धौलपुर के बीच चंबल नदी के पुल पर बंदरों की लड़ाई के चलते ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन ट्रिप हो गई। बंदरों का झुंड लड़ते हुए ओएचइ लाइन के नजदीक पहुंच गया और एक बंदर लाइन को छूता हुई नीचे जा गिरा।

इसके चलते लाइन बंद हो और वंदे भारत एक्सप्रेस, महाकौशल एक्सप्रेस, आगरा-झांसी पैसेंजर ट्रेनें ट्रैक पर ही रुक गईं। लगभग सवा घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को ठीक किया गया।

naidunia_image

इस बीच डाउन ट्रैक और थर्ड लाइन से ट्रेनों को निकाला गया। जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 3:45 बजे हेतमपुर-धौलपुर के बीच चंबल नदी के पुल पर बंदरों का एक झुंड आपस में लड़ गई। ओएचई के ठीक ऊपर बंदरों लड़ रहे थे। एक बंदर ओएचई को छूते हुए नीचे की तरफ गिरा। इससे ओएचई ट्रिप हो गई। इसके चलते नई दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रोक दिया गया।


naidunia_image

इस ट्रेन के पीछे निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस, आगरा-झांसी एक्सप्रेस को भी रोकना पड़ा। रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। दस मिनट तक ट्रेनें खड़ी रहीं। फिर ट्रेनों को तीसरी रेल लाइन और डाउन लाइन से होकर गुजारा गया।

शाम 5:10 बजे ओएचई चालू हो सकी। इसके चलते वंदे भारत एक्सप्रेस 49 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 1:25 घंटे और आगरा-झांसी पैसेंजर लगभग दो घंटे की देरी से ग्वालियर आ सकीं।

निजी फाइनेंस कंपनी में 18 लाख का गबन करने वाला कर्मचारी पकड़ा

  • निजी फाइनेंस कंपनी से 18 लाख का गबन करने वाले ठग को थाटीपुर थाना पुलिस ने मंगलवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। सिरोल थाना क्षेत्र मेहरा में स्थित संपदा स्फूर्ति फाइनेंस कंपनी में 18 लाख का गबन करने की शिकायत कंपनी के अधिकारी देवी प्रसाद ने की थी।
  • उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने चोर को खोजना शुरू कर दिया। मामले की जांच में पता चला कि कंपनी में वसूली और पैसे जमा करने वाले चंद्रकांत सिरोलिया ने ही पैसों की गड़बड़ी की है। पुलिस ने इसी आधार पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।