• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मां देगी बेटे को नई जिंदगी, होगा किडनी ट्रांसप्लांट

ग्वालियर के 33 वर्षीय युवक की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।

By Anoop BhargavEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 12:09:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 12:50:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ग्वालियर के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मां देगी बेटे को नई जिंदगी, होगा किडनी ट्रांसप्लांट

HighLights

  1. नवंबर के अंतिम सप्ताह में होगा किडनी ट्रांसप्लांट
  2. जांच रिपोर्ट में दिक्कत आने से टला था ऑपरेशन
  3. संसाधनों की कमी के बीच अस्पताल में चल रही तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। गजराराजा मेडिकल कालेज से संबद्ध सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मां-बेटे का किडनी ट्रांसप्लांट कराने की तैयारी अंतिम चरण में है। नवंबर के अंतिम सप्ताह में ट्रांसप्लांट संभावित है। इसके लिए जल्द ही समीक्षा बैठक कर आपरेशन की तारीख तय की जाएगी।बेटे को डायलिसिस के सहारे जिंदगी जीते देख मां ने उसे नई जिंदगी देने का फैसला किया है।

ग्वालियर के 33 वर्षीय युवक की दोनों किडनियां खराब हो चुकी हैं। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दी थी।

जांच पूरी होने के बाद ही ऑपरेशन की मिलेगी तारीख

चिकित्सकों ने पहले 31 अक्टूबर को किडनी ट्रांसप्लांट की तारीख निर्धारित की थी, लेकिन मरीज की जांच रिपोर्ट में कुछ दिक्कत सामने आने के कारण इसे टालना पड़ा था। अब मरीज और उसकी मां की स्वास्थ्य स्थिति, किडनी मैचिंग और ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्तता का दोबारा आकलन किया जा रहा है। जरूरी जांचें पूरी होने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की समीक्षा बैठक में ऑपरेशन की तारीख पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


प्रशिक्षित स्टाफ और आधुनिक उपकरणों की दरकार

अस्पताल में दूसरे किडनी ट्रांसप्लांट की तैयारी तो की जा रही है, लेकिन इसे नियमित और सुरक्षित रूप से संचालित करने के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता अब भी चुनौती बनी हुई है। किडनी प्रत्यारोपण के लिए केवल विशेषज्ञ सर्जन होना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए प्रशिक्षित नर्सिंग स्टाफ, आधुनिक चिकित्सा उपकरण, अलग आपरेशन थिएटर और अत्याधुनिक आईसीयू व्यवस्था भी जरूरी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।