• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश- फिल्म के टिकट पर हो शो शुरू होने का सही समय, विज्ञापन देखने पर मजबूर ना करें

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि सिनेमा हॉल में फिल्म के शो का सही समय टिकट पर अंकित किया जाना चाहिए। इसके अलावा, कोर्ट ने य...और पढ़ें

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 01 Mar 2025 03:15:22 PM (IST)Updated Date: Sat, 01 Mar 2025 03:21:02 PM (IST)
एमपी हाईकोर्ट का निर्देश- फिल्म के टिकट पर हो शो शुरू होने का सही समय, विज्ञापन देखने पर मजबूर ना करें
अब दर्शकों को शो शुरू होने का सही समय पता चल सकेगा। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का आदेश, टिकट पर शो का सही समय होगा अंकित।
  2. सिनेमा हॉल में विज्ञापन दिखाने की स्वतंत्रता, लेकिन दर्शकों पर दबाव नहीं।
  3. अदालत के निर्देश से दर्शकों को मिलेगी राहत, सिनेमा हॉल में होगा सुधार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने दर्शकों को थियेटर और मल्टीप्लेक्स में जबरन विज्ञापन दिखाने के मामले में याचिकाकर्ता अधिवक्ता योगेश चतुर्वेदी को निर्देशित करते हुए कहा है कि वह एक अभ्यावेदन के साथ याचिका की प्रति को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में जमा करें।

कोर्ट ने दिशा-निर्देश देते हुए यह भी कहा है कि अधिवक्ता द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों पर उचित कार्यवाही करते हुए संबंधित मंत्रालय नियमों में संभव संशोधन करें। कोर्ट ने सुझाव देते हुए यह भी कहा है कि मंत्रालय चाहे तो ऐसा नियम बना सकता है जिससे हर टिकट पर फिल्म के शो का समय स्पष्ट रूप से अंकित हो।


विज्ञापन देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए

जन हित याचिका की सुनवाई करते हुए शनिवार को कोर्ट ने यह भी कहा है कि विज्ञापन दिखाए जा सकते हैं, लेकिन दर्शकों को उन्हें देखने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

ग्वालियर की विधि छात्रा स्वाति अग्रवाल की ओर से दायर इस जनहित याचिका में केंद्र सरकार, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया और मध्य प्रदेश शासन को पक्षकार बनाते हुए कहा गया था कि देश के सभी थियेटर और मल्टीप्लेक्स में हर दिन में सैकड़ों लोग फिल्म देखने जाते हैं।

विज्ञापन दिखाना एक तरह की जबरदस्ती

वहां फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदने के बाद विज्ञापन दिखाना एक तरह की जबरदस्ती है और संविधान के अनुच्छेद 21 का हनन है। मांग की गई कि जो फिल्म जिस समय पर शुरू होनी चाहिए, उसी समय पर हो, 20 से 40 मिनट तक का समय विज्ञापन दिखाने में व्यर्थ न किया जाए।

फिल्म टिकट का अनुबंध होता है

याचिका में इस बात का भी उल्लेख किया गया कि फिल्म का टिकट एक अनुबंध होता है, जिसमें फिल्म के प्रदर्शन के समय को बताया जाता है, लेकिन फिर भी फिल्म को 10 से 20 मिनट के बाद दर्शकों को दिखाया जाता है। इस बीच मल्टीप्लेक्स कंपनियां सिनेमाघर में मौजूद लोगों को एक तरह से बंधक बनाकर जबरन कमर्शियल विज्ञापन दिखाते हैं और मुनाफा कमाती हैं।