
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बिजली कंपनी द्वारा रखरखाव कार्य के चलते आज शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी। नगर संभाग केंद्रीय, उत्तर, दक्षिण और पूर्व के विभिन्न फीडरों पर सुबह 10 बजे से बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे कई कालोनियों और मोहल्लों के उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
केंद्रीय संभाग के रामद्वारा और लक्ष्मीगंज फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे रामद्वारा, हरे शिव मैरिज गार्डन, एबी रोड, सात भाई की गोठ, टोपे वाला मोहल्ला, नारायण कालोनी, सांडे बाबा की बगिया, जच्चाखाना, बाई साहब की परेड, नगर निगम वर्कशाप, पाटनकर का बाड़ा और ढोली बुआ का पुल सहित उच्चदाब उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
उत्तर संभाग के विनय नगर, श्रीबिहार और सुभाष नगर फीडर पर सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे सदाशिव नगर, विनय नगर सेक्टर एक, तीन, चार, 12 बीघा, कैलाश नगर, जाधव कालोनी, कुशवाहा मोहल्ला, गरगज कालोनी, मेवाती मोहल्ला, अपना घर कालोनी, एकता नगर, दामोदर बाग कालोनी, 24 बीघा, ओम नगर, साक्षी हाइट, नारायणी कालोनी, चार शहर का नाका और मानसिंह कालेज के आसपास का क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
वैष्णो बिहार फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे बंशीपुरा, कंकाली माता, बालाजी बिहार, वैष्णो बिहार, बालाजीपुरम, बालाजीधाम और एकतापुरी कालोनी क्षेत्र प्रभावित होंगे।
पूर्व संभाग के सिरोल रोड फीडर पर रखरखाव कार्य के चलते बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे शिव कालोनी, शीतला नगर, पवनसुत कालोनी, आदित्य रेजीडेंसी और सिरोल क्षेत्र के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।