• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP को जाम से मिलेगी निजात... इन 11 सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा MPRDC, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) अब प्रदेशभर में अपनी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) और स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की योजना तैयार कर रहा ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 30 Sep 2025 07:55:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 30 Sep 2025 07:58:42 PM (IST)
MP को जाम से मिलेगी निजात... इन 11 सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा MPRDC, देखें लिस्ट
एमपी के इन 11 सड़कों का चौड़ीकरण कराएगा MPRDC

HighLights

  1. डीपीआर पर काम शुरू कराने के लिए एजेंसी का चयन।
  2. ग्वालियर-चंबल संभाग की आठ सड़कों को चुना गया है।
  3. फोरलेन या फिर टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर्स होना जरूरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। मध्य प्रदेश रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमपीआरडीसी) अब प्रदेशभर में अपनी मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड (एमडीआर) और स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण की योजना तैयार कर रहा है। इसके लिए पहले चरण में 11 सड़कों का चयन किया गया है। इनकी कुल लंबाई 382.46 किलोमीटर है। इनमें ग्वालियर-चंबल संभाग की आठ सड़कों के साथ ही तीन अन्य सड़कों को भी चुना गया है।

एजेंसी का चयन किया जाएगा

एमपीआरडीसी ने इसके लिए डिजाइन, बिल्ट, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (डीबीएफओटी) के साथ ही अन्य विकल्प भी रखे हैं। इसके लिए फिजिबिलिटी और डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) पर काम शुरू कराने के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा।

किन MDR और स्टेट हाईवे का हुआ चयन?

जिन एमडीआर और स्टेट हाईवे का चयन चौड़ीकरण के लिए किया गया है, उनमें उचहेरा-नागोद रोड, भोपाल का इंडस्ट्रियल एरिया, शाहगंज-बरखेड़ा रोड, दतिया-दिनारा, अशोकनगर-ईसागढ़, गुना-अशोकनगर, अशोकनगर-विदिशा, अशोकनगर-कुरवासा, भिंड-मिहोना-गोपालपुरा, भिंड-भरौली-अमायन-लहार और गोहद-मौ रोड शामिल हैं।

टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर्स होना जरूरी

दरअसल, राज्य शासन ने निर्णय लिया है कि एमडीआर और स्टेट हाईवे को कम से कम फोरलेन या फिर टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर्स होना जरूरी है, ताकि उस पर ट्रैफिक सुगम हो सके। चौड़ीकरण के लिए चयनित सड़कों में से अधिकतर स्टेट हाईवे या एमडीआर की चौड़ाई साढ़े पांच मीटर के आसपास है, जिस पर दोनों ओर से ट्रैफिक के संचालन में दिक्कत आती है। अब इन्हें फोरलेन करने से ट्रैफिक का संचालन सुगम हो सकेगा। इन सड़कों के आसपास में एमपीआरडीसी की जमीन भी है, ऐसे में चौड़ीकरण में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी।


ये है सड़कों की लंबाई और प्रस्ताव

  • सड़क : लंबाई : श्रेणी प्रस्ताव
  • उचहेरा-नागौद रोड सतना : 36 किमी : स्टेट हाईवे फोरलेन
  • अचारपुरा इंडस्ट्रियल एरिया भोपाल : चार किमी : फोरलेन
  • शाहगंज-बरखेड़ा रोड : 18.70 किमी : स्टेट हाईवे फोरलेन
  • दतिया-दिनारा रोड : 26.50 किमी : स्टेट हाईवे फोरलेन
  • अशोकनगर-ईसागढ़ रोड : 35 किमी : स्टेट हाईवे फोरलेन
  • गुना-अशोकनगर रोड : 44.83 किमी : स्टेट हाईवे फोरलेन
  • अशोकनगर-विदिशा रोड : 35.57 किमी : एमडीआर फोरलेन
  • अशोकनगर-कुरवासा : 39 किमी : एमडीआर टू लेन पेव्ड शोल्डर्स
  • भिंड-मिहोना-गोपालपुरा रोड : 50.86 किमी : स्टेट हाईवे टू लेन पेव्ड शोल्डर्स
  • भिंड-भरौली-अमायन-लहार रोड : 60 किमी : एमडीआर टू लेन पेव्ड शोल्डर्स
  • गोहद-मौ रोड : 32 किमी : एमडीआर टू लेन पेव्ड शोल्डर्स

कई स्टेट हाईवे और एमडीआर के चौड़ीकरण की संभावनाएं देखी जा रही हैं। मुख्यालय स्तर से इसकी फिजिबिलिटी और डीपीआर की प्रक्रिया शुरू की गई है। - राजीव श्रीवास्तव, डिवीजनल मैनेजर, एमपीआरडीसी

इसे भी पढ़ें... MP के नगर निगम कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर... फेस अटेंडेंस व्यवस्था लागू करेगी सरकार