• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

सौरभ शर्मा कांड के बाद भी नहीं सुधरी छवि, ग्वालियर-डबरा-दतिया में दागी कर्मचारियों की कुंडली तैयार

प्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर कार्रवाई के बाद भी विभाग की बदनामी कम नहीं हो रही है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 06:17:39 PM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 06:17:39 PM (IST)
सौरभ शर्मा कांड के बाद भी नहीं सुधरी छवि, ग्वालियर-डबरा-दतिया में दागी कर्मचारियों की कुंडली तैयार
परिवहन विभाग में दागी स्टाफ की सूची तैयार (AI Generated Image)

HighLights

  1. परिवहन आयुक्त उमेश जोगा खुद करा रहे तैयारी
  2. ग्वालियर, डबरा और दतिया में हुई कार्रवाई
  3. शिकायत सेल को सक्रिय करने की तैयारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। प्रदेश में भ्रष्टाचार के जरिए धनकुबेर के रूप में सामने आए परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा पर कार्रवाई के बाद भी विभाग से बदनामी का दाग नहीं हट रहा है। कभी चेक पोस्टों पर वसूली तो कभी ड्यूटी के दौरान गड़बड़ी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यही कारण है कि विभाग खुद की छवि को दुरुस्त करने के लिए ऐसे स्टाफ की कुंडली तैयार कर रहा है जो बदनामी का कारण बन रहे हैं।

परिवहन आयुक्त तैयार करा रहे हैं सूची

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा खुद यह सूची तैयार करा रहे हैं। जिनके नाम सामने आ रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जा रही है। ग्वालियर से इसकी शुरुआत कर डबरा और दतिया में कार्रवाई भी की गई है। बता दें कि सबसे ज्यादा परिवहन विभाग के चेक पोस्टों को लेकर बदनामी होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इन्हें बंद कर चेक प्वाइंट के रूप में परिवर्तित किए जाने की व्यवस्था की, जहां अत्याधुनिक ढंग से वाहनों की चेकिंग की जाएगी।


व्यवस्था बदली, नहीं बदली आदत

व्यवस्था बदल दी गई लेकिन मैदानी अमले की आदत नहीं बदली। अलग-अलग क्षेत्रों से शिकायतों का सिलसिला चलता रहा। कभी उड़नदस्ता तो कभी चेक पोस्ट को लेकर शिकायतें अफसरों तक पहुंचीं। ऐसे लोगों की सूची तैयार की गई है, जो लगातार शिकायतों में आ रहे हैं।

दो मामलों में हरकत में आया विभाग

हाल ही में डबरा हाईवे पर परिवहन आरक्षक बालाजी गुर्जर को लेकर शिकायत आई कि ट्रक को अनाधिकृत रूप से रोकने पर वीडियो बना रहे चालक का मोबाइल छीन लिया है, शिकायत आयुक्त उमेश जोगा तक पहुंची। तत्काल आरक्षक को निलंबित कर दिया गया। वहीं दतिया के चिरूला पर कर्मचारी सौरभ व्यास की शिकायत मिलने पर चेक प्वाइंट से दूसरी जगह भेज दिया गया।

शिकायत सेल होगा सक्रिय

परिवहन मुख्यालय में स्थित शिकायत सेल को भी सक्रिय किया जा रहा है। पहले से यहां काफी शिकायतें हैं लेकिन शिकायत पर तत्काल कार्रवाई या सुनवाई न होने के कारण जिसके खिलाफ शिकायत होती है वह अपना काम जारी रखता है और शिकायतकर्ता परेशान होता रहता है। अब इस सेल को सक्रिय कर शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई की योजना है।

परिवहन विभाग में शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, विभाग की छवि को लेकर जो भी ठीक से काम नहीं करेगा हम कार्रवाई करेंगे। ऐसे लोगों पर निगरानी करा रहे हैं।

-उमेश जोगा, आयुक्त, परिवहन विभाग, मप्र

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।