• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP Weather: एमपी में फिर एक्टिव होगा मानसून, ग्वालियर समेत इन इलाकों में 12 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट

MP Weather 11 September: ग्वालियर में बारिश का दौर थमने के बाद तेज धूप ने गर्मी बढ़ा दी है। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Fri, 11 Sep 2026 07:46:18 AM (IST)Updated Date: Fri, 11 Sep 2026 07:46:18 AM (IST)
MP Weather: एमपी में फिर एक्टिव होगा मानसून, ग्वालियर समेत इन इलाकों में 12 सितंबर से भारी बारिश का अलर्ट
MP Weather: गर्मी से परेशान MP वालों के लिए राहत की खबर (AI Generated Image)

HighLights

  1. बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना है
  2. 12 से 15 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई
  3. तिघरा बांध का जलस्तर 739.30 फीट तक पहुंचा

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। बारिश का दौर थमने के बाद ग्वालियर अंचल में मौसम (MP Aaj Ka Mausam) साफ हो गया है। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को ग्वालियर प्रदेश में सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

सामान्य से 2.4 डिग्री ऊपर पहुंचा पारा

गुरुवार को ग्वालियर का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया गया। तापमान बढ़ने का प्रमुख कारण आसमान साफ होना और बादलों की गैरमौजूदगी रही। तेज धूप के कारण दिन में लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। तापमान के मामले में खजुराहो 35.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा।


12 सितंबर से बदल सकता है मौसम (MP Weather)

मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा अपडेट के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह सिस्टम ओडिशा, छत्तीसगढ़ होते हुए अंचल की ओर आगे बढ़ेगा। इसके अलावा ट्रफ लाइन फिलहाल उत्तर प्रदेश के फतेहगढ़ से होकर गुजर रही है, जो 12 सितंबर तक अंचल की ओर आने की संभावना है।

इन दोनों मौसमी सिस्टम के प्रभाव से ग्वालियर अंचल में बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनेंगी। मौसम विज्ञान के अनुसार 12 से 15 सितंबर के बीच अंचल में मध्यम से तेज वर्षा हो सकती है। बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है।

तिघरा बांध का जलस्तर 739.30 फीट

लगातार हुई बारिश के बाद ग्वालियर की लाइफ लाइन तिघरा बांध का जलस्तर 739.30 फीट पहुंच गया है। बांध के गेट खोलने के निर्धारित स्तर 740 फीट तक पहुंचने के लिए अब सिर्फ 0.70 फीट पानी की जरूरत है। ऊपरी बांधों से पानी की आवक जारी है। जलस्तर 740 फीट पहुंचने पर गेट खोलने का निर्णय जल संसाधन विभाग के अधिकारी परिस्थितियों के अनुसार लेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।