• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर

MP Weather 23th August: ग्वालियर में फिर बदलेगा मौसम, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इस हफ्ते होगी भारी बारिश

MP Weather August: ग्वालियर-चंबल अंचल में अगस्त के अंतिम सप्ताह में मानसून (Monsoon) फिर सक्रिय होने की संभावना है।

By Anil TomarEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 07:21:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 08:21:28 PM (IST)
MP Weather 23th August: ग्वालियर में फिर बदलेगा मौसम, साइक्लोनिक सर्कुलेशन से इस हफ्ते होगी भारी बारिश
MP Weather Update: अगस्त के अंतिम सप्ताह में सक्रिय होगा मानसून

HighLights

  1. ग्वालियर में मध्यम से भारी बारिश के आसार
  2. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक पहुंचेगा
  3. 29 अगस्त को मुख्यतः बादल छाए रहेंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। अगस्त के अंतिम सप्ताह में ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसून (IMD Rain Alert) एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। मौसम केंद्र (MP Weather Update) के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए साइक्लोनिक सर्कुलेशन और सक्रिय ट्रफ लाइन के प्रभाव से ग्वालियर में बारिश का दौर बढ़ सकता है। उमस और तेज धूप से परेशान लोगों को इस सप्ताह राहत मिलने की उम्मीद है।

23 और 24 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश (MP August Mausam)

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 23 और 24 अगस्त को ग्वालियर शहर के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बौछारें पड़ सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर आंधी की स्थिति भी बन सकती है। 25 अगस्त से मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने का अनुमान है।


25 से 28 अगस्त तक मजबूत रहेगा मानसूनी सिस्टम (Monsoon Update)

मौसम केंद्र के मुताबिक 25 से 28 अगस्त के बीच मानसून का सबसे मजबूत तंत्र सक्रिय रह सकता है। इस दौरान ग्वालियर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। 26 अगस्त को गरज के साथ बौछारें, जबकि 27 अगस्त को वर्षा की गतिविधियां अधिक रहने की संभावना है।

28 अगस्त को हल्की वर्षा का दौर जारी रह सकता है। वहीं 29 अगस्त को मुख्यतः बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर रुक-रुककर रिमझिम बारिश होने के आसार हैं।

अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री तक आ सकता है

लगातार बादल और बारिश के कारण इस सप्ताह तापमान में गिरावट आने की संभावना है। पिछले दिनों 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच रहा अधिकतम तापमान अब 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। रात का तापमान भी 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इससे मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहेगा।

दिनांक अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
23 अगस्त 33°C 27°C
24 अगस्त 32°C 27°C
25 अगस्त 32°C 27°C
26 अगस्त 32°C 28°C
27 अगस्त 33°C 28°C
28 अगस्त 33°C 27°C
29 अगस्त 34°C 28°C